खबर शहर , Agra News: लद्दाख मैराथन में आगरा की बेटी ने जीता स्वर्ण पदक – INA

आगरा। भारतीय सेना में तैनात आगरा की बेटी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीति पोनिया ने लद्दाख मैराथन-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर शहर और सेना का नाम रोशन किया है। उन्होंने 11,500 फीट की अत्यधिक ऊंचाई और कम ऑक्सीजन की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच यह उपलब्धि हासिल की। वर्तमान में लेह में तैनात ले. कर्नल प्रीति पोनिया ने 21.0975 किलोमीटर की हाफ मैराथन को मात्र 2 घंटे 10 मिनट 44 सेकंड में पूरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जहां इतनी ऊंचाई पर सामान्य व्यक्ति के लिए चलना भी कठिन होता है, वहीं उन्होंने अपनी अदम्य फिटनेस, मानसिक मजबूती और सैन्य अनुशासन का परिचय दिया। सैन्य जिम्मेदारियों के साथ खेल के प्रति उनके इस समर्पण और स्वर्णिम सफलता पर आगरा में खुशी व गर्व का माहौल है।