Sport : सुनील गावस्कर ने BCCI को दी ऐसी सलाह, मान लिया तो टीम इंडिया को मिलेंगे और टैलेंटेड खिलाड़ी, बोले-'CAC का दायरा बढ़ाएं…' #INA

Sunil Gavaskar Sugeestion For BCCI: अपनी बातों को बेबाकी से रखने के लिए पहचाने जाने वाले सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को सुझाव दिए हैं. गावस्कर की सलाह के मुताबिक बीसीसीआई को पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों का रोल भारतीय क्रिकेट में बढ़ाना चाहिए. उन्होंने क्रिकेट सलाहकार समिति के कार्य क्षेत्र का दायरा बढ़ाने का भी अनुरोध किया है. हाल ही में, जिस तरह से ईस्ट जोन ने दिलीप ट्रॉफी का फाइनल जीता, उससे गावस्कर खुश नहीं थे. ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर BCCI की घरेलू ट्रॉफी जीती. गावस्कर ने कुछ नए और बड़े बदलावों के बारे में सोचने की सलाह दी है.

हमने डोमेस्टिक क्रिकेट पर काफी काम किया

सुनील गावस्कर ने ‘मिड-डे’ के लिए लिखे एक कॉलम में कहा, “जब मैं BCCI की टेक्निकल कमिटी का चेयरमैन था, तब हमने कुछ बड़े फैसले लिए थे, जैसे रणजी ट्रॉफी के जोनल सिस्टम को खत्म करना और एलीट और प्लेट टूर्नामेंट शुरू करना. इससे खिलाड़ियों को सिर्फ अपने जोन में खेलने के बजाय देश के अलग-अलग हिस्सों और अलग-अलग मौसम में खेलने का अनुभव मिला. पॉइंट्स सिस्टम में भी बदलाव किया गया था. पहली पारी में बढ़त के लिए एक पॉइंट, पूरी जीत के लिए दो पॉइंट और कोई बोनस पॉइंट नहीं, क्योंकि बोनस पॉइंट में हेरफेर किया जा सकता था.”

सुनील गावस्कर ने दिग्गजों को जिम्मेदारी सौंपने की दी सलाह

सुनील गावस्कर ने BCCI से अपनी सोच का दायरा बढ़ाने और देश में खेल को बेहतर बनाने के लिए भारत के महान खिलाड़ियों को शामिल करने की भी सलाह दी. उनका मानना है कि इंटरनेशनल मैचों के शेड्यूल और भारतीय क्रिकेट से जुड़ी चीजों में दिग्गज खिलाड़ियों को जिम्मेदारी देनी चाहिए.

गावस्कर ने लिखा, “आज BCCI में सिलेक्शन कमिटी और CAC के अलावा कोई कमिटी नहीं है. शायद अब समय आ गया है कि CAC का दायरा बढ़ाया जाए और उसे सेलेक्टर और कोच चुनने के साथ-साथ घरेलू और इंटरनेशनल मैचों के शेड्यूल और भारतीय क्रिकेट से जुड़ी सभी चीजों पर ध्यान देने की जिम्मेदारी भी दी जाए.”

इसकी बढ़ जाएगी अहमियत

गावस्कर ने आगे कहा, “कुछ बहुत अनुभवी पूर्व क्रिकेटर हैं जिनकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल इस कमिटी में किया जा सकता है. सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, रवि शास्त्री, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग जैसे नामों के बारे में क्या ख्याल है? प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी भी इसमें शामिल होंगे.”

“जब यह कमिटी कोच, कप्तान और NCA के हेड के साथ बातचीत करती है, तो इसकी अहमियत बहुत बढ़ जाती है. महिलाओं के क्रिकेट के लिए भी ऐसी ही एक कमिटी होनी चाहिए, जहां अनुभव और विशेषज्ञता मिलकर भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के फैसले लें. इसके बारे में सोचकर ही रोमांच महसूस होता है. क्या ऐसा कभी होगा या यह सिर्फ़ एक सपना है?”

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को आज मिला मौका तो मैदान पर मचेगा धमाल, IND vs AFG 2nd T20 में बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

सुनील गावस्कर ने BCCI को दी ऐसी सलाह, मान लिया तो टीम इंडिया को मिलेंगे और टैलेंटेड खिलाड़ी, बोले-'CAC का दायरा बढ़ाएं…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button