यूपी – हाथरस: घर में घुसा सात फीट लंबा कोबरा, मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम ने पकड़ा और जंगल में छोड़ा – INA

चंदपा के गांव पाराशर में सोमवार दोपहर एक घर में करीब सात फीट लंबा कोबरा घुस गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया और जंगल में छोड़ दिया।


गांव निवासी सत्यदेव पचौरी परिवार के साथ घर में भोजन कर रहे थे। इस दौरान अचानक कोबरा घर के अंदर घुस आया, जिसे देखकर परिवार के लोग बाहर निकल आए और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के भूरी चौधरी और केपी सिंह ने काफी देर की मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़कर थैले में बंद किया और उसे आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। 

वन विभाग ने लोगों से अपील की कि घरों और नालियों में साफ-सफाई बनाए रखें, क्योंकि गर्मी और गंदगी के कारण सांप आबादी की ओर आ सकते हैं। यदि घर में सांप दिखाई दे तो स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।


Credit By Amar Ujala

Back to top button