Sport : वैभव सूर्यवंशी को आज मिला मौका तो मैदान पर मचेगा धमाल, IND vs AFG 2nd T20 में बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी को आज भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 में खेलने का मौका मिलता है तो, वो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में धमाल मचा सकते हैं. वैभव को पहले टी20 मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला था, क्योंकि अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को पारी की शुरुआत करने का मौका दिया गया था. ऐसे में वैभव की प्लेइंग-11 में जगह नहीं बनी थी और उनको बाहर बैठना पड़ा था. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी बैंच पर बैठे हुए और अपने साथी खिलाड़ियों की पारी पिलाते हुए मैदान पर नजर आए थे.
अब आज यानी 15 सितंबर (मगंलवार) भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाने वाला है. इस मैच में अगर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में चांस देते हैं तो उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. वैभव सूर्यवंशी इस मैच में कौन सा बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगे. आइए आज इसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं.
🚨 VAIBHAV SOORYAVANSHI IS NOT PLAYING ❌ pic.twitter.com/vHwsY77PGr
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 13, 2026
वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर होगा ये बड़ा रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ अगर इस मैच में खेलते हैं तो, वो इस मैच में शतक लगाकर सबसे कम उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. टी20 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड गुस्ताव मैककॉन के नाम दर्ज है. उन्होंने 18 साल, 280 दिन की उम्र में फ्रांस की ओर से स्विट्जरलैंड के खिलाफ 25 जुलाई, 2022 को शतक लगाया था. अब वैभव सूर्यवंशी के पास टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल 168 दिन है. ये रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. इसके साथ ही वो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
Maiden international fifty 👏
Vaibhav Sooryavanshi becomes the youngest batter ever . score a T20I half-century 🫡
Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/aUWiBE9FLz
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
वैभव अब तक इंडियन क्रिकेट टीम के लिए कुल 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 6 पारियों में 32.16 की औसत और 189.21 की औसत के साथ कुल 193 रन बनाए हैं. उन्होंने भारत के लिए 2 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी 16 चौके और 14 छक्के भी लगा चुके हैं. अब क्या वैभव को दूसरे टी20 मैच में खेलने का मौका मिलेगा. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
🚨GREAT NEWS FOR VAIBHAV SOORYAVANSHI🚨
– Vaibhav Sooryavanshi is likely . be included in the playing 11 in the 2nd T20 against Afghanistan
– Vaibhav will most likely replace out of form Sanju Samson, Sanju has been in ordinary form since the T20 WC while Vaibhav had a great… pic.twitter.com/RI1ZuobrqA— Akshat (@Cricketmythos) September 14, 2026
भारत और अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11
भारत – अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
𝗞𝗔𝗕𝗛𝗜 𝗞𝗔𝗕𝗛𝗜 𝗬𝗔𝗔𝗥𝗜 𝗣𝗔𝗗𝗛 𝗝𝗔𝗔𝗧𝗜 𝗛𝗔𝗜 𝗕𝗛𝗔𝗥𝗜! 😏
Friendship Cup zaroor hai, par muqabla 100% jaari hai 😮💨
Watch #AFGvIND 2nd T20I TODAY, 6:30 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels.#SonySportsNetwork pic.twitter.com/VAmAITp6AA
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 15, 2026
अफगानिस्तान – रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान (कप्तान), गुलबदीन नैब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी/ नवीन-उल-हक.
ये भी पढ़ें : हो गया पक्का! आज टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव, जानिए इस चोटिल खिलाड़ी की जगह किसे मिलेगा मौका?
वैभव सूर्यवंशी को आज मिला मौका तो मैदान पर मचेगा धमाल, IND vs AFG 2nd T20 में बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,