खबर शहर , यूपी: ताज पर छूट गया दिल्ली के पर्यटक का बैग, जिसमें रखे थे 1.65 लाख रुपये; पुलिस ने मिनटों में खोज निकाला – INA

ताजमहल देखने आए दिल्ली के पर्यटक का 1.65 लाख रुपये मूल्य के सामान से भरा बैग ताज सुरक्षा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लौटा दिया। दिल्ली, रोहिणी निवासी अमित पत्नी विधि के साथ ताजमहल घूमने आए थे।

पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास उनका क्रीम रंग का बैग छूट गया, जिसमें आईफोन 15 प्रो मैक्स, टाइटन घड़ी, चांदी की पायल और कैश रखा था। गश्त के दौरान महिला आरक्षी सुलेखा की नजर लावारिस बैग पर पड़ी।

इसके बाद ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने रेडियो अनाउंसमेंट और आरटी सेट की मदद से पर्यटक की तलाश की। पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस ने पूरा सामान अमित को सौंप दिया। खोया सामान वापस पाकर पर्यटकों ने आगरा पुलिस का आभार जताया। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button