Sport : हो गया पक्का! आज टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव, जानिए इस चोटिल खिलाड़ी की जगह किसे मिलेगा मौका? #INA

IND vs AFG 2nd T20 : भारत और अफगानिस्तान के बीच आज यानी 15 सितंबर (मंगलवार) को तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच खेला जाने वाला है. इस सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. आज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट टीम के पास मौका होगा कि वो इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम कर ले. वहीं इब्राहिम जादरान की टीम भी इस मैच मों जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी.
आज भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इससे ठीक आधे घंटे पहले टॉस होगा. इस समय पता चल जाएगा कि टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी. क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में इस मैच के लिए बदलाव होना लगभग तय है.
𝗞𝗔𝗕𝗛𝗜 𝗞𝗔𝗕𝗛𝗜 𝗬𝗔𝗔𝗥𝗜 𝗣𝗔𝗗𝗛 𝗝𝗔𝗔𝗧𝗜 𝗛𝗔𝗜 𝗕𝗛𝗔𝗥𝗜! 😏
Friendship Cup zaroor hai, par muqabla 100% jaari hai 😮💨
Watch #AFGvIND 2nd T20I TODAY, 6:30 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels.#SonySportsNetwork pic.twitter.com/VAmAITp6AA
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 15, 2026
भारत और अफगानिस्तान के दूसरे टी20 मैच में भारत की प्लेइंग-11 में 1 बदलाव होना लगभग पक्का है. ये बदलाव किस खिलाड़ी के रूप में होगा और कौन सा खिलाड़ी प्लेइंग-11 में शामिल होगा. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बड़ा बदलाव
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मैच से भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को बाहर होना पड़ सकता है. वहीं उनकी जगह पर एक स्पिन गेंदबाज को ही टीम में शामिल किया जा सकता है. ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को जगह मिल सकती है. वरुण चक्रवर्ती पहले टी20 मैच में खेले थे लेकिन वो चोटिल हो गए हैं और अब दूसरे टी20 से बाहर हो सकते हैं.
Varun Chakaravarthy cleans up the stumps . join the wicket-taking party! 👏
Afghanistan 58/5 after 11 overs 👊
Updates ▶️ https://t.co/Wacwj3tM4l#TeamIndia | #AFGvIND | @chakaravarthy29 pic.twitter.com/8oVtfF6XOh
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
वरुण चक्रवर्ती को फिर से लगी चोट
भारत के मिस्ट्री वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन (मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ जारी इस टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके मेडिकल एमआरआई (MRI) स्कैन में इस खिंचाव की पुष्टि हुई है. ऐसे में उनकी जगह पर अब दूसरे टी20 में रवि बिश्नोई को जगह दी जाएगी.
वरुण चक्रवर्ती अब अपनी रिकवरी के लिए फिर से बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे. ऐसे में डॉक्टरों की टीम उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स की गहन जांच करेगी, जिसके बाद ही एशियन गेम्स में उनके खेलने पर आखिरी फैसला लिया जाएगा. ऐसे में एशियन गेम्स की टीम में भी किसी अन्य बॉलर को जगह दी जा सकती है.
भारत की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
One win down, now it’s time for another 😎
India return for the 2nd T20I against Afghanistan on 15th September, aiming for back-.-back wins 🇮🇳
Stream the Afghanistan vs India T20I series LIVE only on FanCode 📲#AFGvIND #IndiaCricket #T20I #ShreyasIyer #SirfJeetKaboolHai pic.twitter.com/WYzQQFI7sy
— FanCode (@FanCode) September 14, 2026
भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड
भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई.
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, नांगेयालिया खरोटी, अब्दुल्ला अहमदजई, नूर उल रहमान.
ये भी पढ़ें : ‘उस व्यक्ति से झगड़ा..’ ट्रॉफी विवाद पर राजीव शुक्ला का बयान वायरल, जानिए मोहसिन नकवी पर ऐसा क्या बोला?
हो गया पक्का! आज टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव, जानिए इस चोटिल खिलाड़ी की जगह किसे मिलेगा मौका?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,