Sport : 'मैं वैभव सूर्यवंशी को चुनौती…' 15 वर्षीय बल्लेबाज पर संजू सैमसन ने कसा तंज, बोले- 'किसी भी तरह उसे बस टीम में आना था' #INA

Sanju Samson on Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज की प्लेइंग-11 में चांस नहीं दिया जा रहा है. वहीं संजू सैमसन जो पिछली सीरीज से बाहर थे वो अब टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर रहे हैं. सूंज ने अफगानिस्तान और भारत के बीच 15 सितंबर यानी मंगलवार को खेले गए मुकाबले में धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है.
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की और धमाकेदार अंदाज में अर्धशतक ठोक डाला. संजू इस सीरीज के पहले टी20 मैच में 8 गेंदों पर 10 रन बना पाए थे. इस मैच में उन्होंने 22 गेंदों पर 4 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 57 रन की आतिशी पारी खेली.
5️⃣7️⃣ runs
2️⃣2️⃣ deliveries
7️⃣ fours
4️⃣ sixesWhat a fabulous knock that was from Sanju Samson! 🚀
Updates ▶️ https://t.co/96e4nhbYLf#TeamIndia | #AFGvIND pic.twitter.com/PyZuoWpYiU
— BCCI (@BCCI) September 15, 2026
वैभव सूर्यवंशी पर संजू का बड़ा बयान
संजू सैमसन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी बात बोली है. उनका बयान अब अर्धशतकीय पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी के लिए आया है.संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
सूंज सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि, ‘आप एक 15 साल के लड़के को देखते हैं, जो आईपीएल 700-800 रन बनाकर आया है. मेरा टूर्नामेंट उससे पहले था. उसके बाद उसने बहुत अच्छा परफॉर्म किया. उसे किसी न किसी तरह से आना ही था. मैंने 2-3 गेम में अच्छा परफॉर्म नहीं किया और वह फॉर्म में था. हम उस सीरीज में गेम जीतना चाहते थे. नेतृत्व के नजरिए से मैं यह समझता हूं. मैं खुद भी आईपीएल में बतौर कप्तान ऐसी स्थिति में रहा हूं’.
Was Sanju Samson okay with being dropped for Vaibhav Sooryavanshi? Sanju Samson (on the competition and selection calls)
Sanju Samson said:
“Running the Indian team is not an easy task. You see a 15-year-old boy who has come after scoring 700-800 runs. My tournament was before… pic.twitter.com/dZNWxctRSl
— Cricket Hub (@Anurag9793) September 16, 2026
टीम और देश को लेकर क्या बोले संजू
संजू ने कहा कि, ‘यह मुश्किल है, लेकिन वो समझते हैं कि सभी क्रिकेटर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और सभी का लक्ष्य देश के लिए जीत हासिल करना है. टॉप ऑर्डर में हर कोई अच्छा खेल रहा है. मैं उन्हीं चीजों को नियंत्रित कर सकता हूं, जो मेरे नियंत्रण में हैं’.
सैमसन ने आगे बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे लगता है कि यह बहुत मुश्किल जगह है, पूरी टीम मैनेजमेंट और हर किसी के लिए. कप्तान, कोच और चयनकर्ता सभी के लिए मुश्किल है. सभी बहुत अच्छे हैं और सभी प्रदर्शन कर रहे हैं. सभी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा परफॉर्म करते रहने का सही मौका दिया जाना चाहिए’.
Getting into the groove 👌
Abhishek Sharma 🤝 Sanju Samson take #TeamIndia . 27/0 after 3️⃣ overs.
Updates ▶️ https://t.co/96e4nhbYLf#AFGvIND pic.twitter.com/5D2WSWTMSE
— BCCI (@BCCI) September 15, 2026
अब टीम इंडिया अलगा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 17 सितंबर यानी गुरुवार को खेलने वाली है. इस मैच की शुरुआत 7:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगी. इस मैच को जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज 3-0 से अपने नाम करना चाहेगी. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को भी मौका दिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें : IND vs AFG: ईशान किशन और अभिषेक शर्मा बनाया नया कीर्तिमान, दूसरे टी20 में शानदार बल्लेबाजी कर हासिल की खास उपलब्धि
'मैं वैभव सूर्यवंशी को चुनौती…' 15 वर्षीय बल्लेबाज पर संजू सैमसन ने कसा तंज, बोले- 'किसी भी तरह उसे बस टीम में आना था'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,