सीजी- जांजगीर-चांपा: फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल, गाय चराने गए किसान की करंट लगने से मौत,गांव में मचा बवाल – INA

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में खेत के आसपास लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से 62 वर्षीय किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है, वहीं ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कटौद में गौधाम सेवा समिति गठित गई है, जिसमें 11 सदस्य बारी-बारी से गांव की गायों को चराने का कार्य करते हैं। इसी क्रम में रोहित कुमार बरेठ (62 वर्ष) अपने दो साथियों हेम कुमार साहू और ओम कुमार चंद्रा के साथ गायों को चराने के लिए गए थे।

ये भी पढ़ें: जांजगीर-चांपा: बोरी में डालकर नहर में फेंका शव, गर्दन पर मिले धारदार हथियार के निशान, हत्या की आशंका

बताया जा रहा है कि गांव के एक किसान ने फसल को जानवरों से बचाने के लिए बिजली का तार लगाया था, जिसमें अवैध तरीके से बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। इसी दौरान कुछ गायें फसल की ओर जाने लगीं तो उन्हें रोकने के लिए रोहित कुमार बरेठ . बढ़े लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण करंट की चपेट में आ गए। घटना देखकर उनके दोनों साथी मौके पर पहुंचे और उन्हें तार से अलग किया। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने फसल सुरक्षा के लिए इस तरह बिजली प्रवाहित तार लगाने पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की गई है। डभरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है


Credit By Amar Ujala

Back to top button