खबर शहर , यूपी: दक्षिणांचल के एपीआरओ का मोबाइल हुआ हैक, फिर दिखाई ऐसी चालाकी; हैकर्स के भी छूट गए पसीने – INA

साइबर अपराधियों ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एपीआरओ का मोबाइल फोन हैक कर लिया। हालांकि समय रहते उन्होंने अपना फोन रीसेट कर दिया और किसी भी घटना से बच गए। डाॅ. संजीव चौहान डीवीवीएनएल के एपीआरओ हैं।


विभाग का सोशल मीडिया वही संभालते हैं। संजीव ने बताया कि वह मंगलवार को काम में व्यस्त थे। इसी दौरान उनके व्हाट्सएप पर किसी अनजान नंबर से आरटीओ चालान लिखी हुई एपीके फाइल आई। जल्दबाजी में उन्होंने लिंक पर क्लिक कर दिया।

इसके बाद उनके व्हाट्सएप नंबर से अन्य ग्रुपों पर वही एपीके फाइल जाने लगी। लोगों ने उन्होंने फोन कर सूचना दी तो मामले की जानकारी हुई। संजीव ने बताया कि कोई आर्थिक नुुकसान नहीं हुआ है। 

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button