Sport : IND vs AFG : सुनील गावस्कर हुए नीतीश कुमार रेड्डी के जबरा फैन, कहा- 'वो हमारे सबसे अच्छे ऑलराउंडर हैं…' #INA

IND vs AFG : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के अब तक 2 मुकाबले हो चुके हैं. वहीं इस सीरीज का तीसरा मैच अभी खेला जाना बाकी है. भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 15 सितंबर यानी मगंलवार को खेला गया. इस मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की और टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.
इस मैच में नीतीश कुमार रेड्डी को उनकी बल्लेबाजी के लिए नहीं बल्कि उनकी उम्दा गेंदबाजी के लिए मैच का बेस्ट प्लेयर चुना गया. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ बॉल के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उनकी भारत के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान सुनील गावस्कर ने जमकर तारीफी की है. उन्होंने कमेंट्री के दौरान नीतीश की तारीफ की है. गावस्कर ने रेड्डी पर क्या रहा है, आइए जानते हैं.
सुनील गावस्कर ने की नीतीश रेड्डी की तारीफ
सुनील गावस्कर ने कहा कि, ‘नीतीश कुमार रेड्डी किसी भी फॉर्मेट में एक बहुत असरदार ऑलराउंडर हैं. उन्हें बस अपनी फिटनेस पर काम करना चाहिए. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार स्पेल किया और यह पहली बार नहीं है. वह भारत के लिए रेगुलर ऐसा करते रहे हैं. वह एक बहुत असरदार बॉलर हैं, वो अपने विरोधियों को हाथ में बल्ला लेकर भी उन्हें परेशान कर सकते हैं. नीतीश एक बेहतरीन फील्डर भी हैं. हार्दिक पांड्या के बाद, वो हमारे दूसरे सबसे अच्छे ऑलराउंडर हैं. इसीलिए उन्हें इतनी अच्छी रेटिंग मिली है’.
🚨That’s why they rate him so highly – Sunil Gavaskar hails Nitish Kumar Reddy in the comm box🚨
Sunil Gavaskar said :🗣️
“Nitish Kumar Reddy is a mighty effective all rounder irrespective of the format. The only thing he should work is on his fitness. He has delivered a fine… pic.twitter.com/ohGRzH8B79
— Akshat (@Cricketmythos) September 15, 2026
नीतीश रेड्डी ने बॉल से मचाया धमाल
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में नीतीश कुमार रेड्डी को बॉलिंग करने का मौका तो नहीं मिला लेकिन उन्होंने बॉल के साथ अपना काम कर दिखाया. रेड्डी ने अफगानिस्तान की पारी के दौरान 3 ओवर में 24 रन देकर 3 बड़े विकेट अपने नाम किए. इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. नीतीश कुमार रेड्डी को टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या के विकल्प के तौर पर देखा जाता है.
टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या लंबे समय से तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं. हार्दिक का विकल्प अब तक टीम इंडिया को मिला नहीं है. हार्दिक बॉल के साथ तेज गति से बॉलिंग करते हैं और विकेट चटकाते हैं. वहीं बल्ले के साथ उनका कोई तोड़ नहीं है. वो टीम इंडिया के बेस्ट फिनिशनर है. हार्दिक लंबे-लंबे चौके छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं.
🚨 GOOD NEWS ON HARDIK PANDYA 🇮🇳
– Hardik Pandya is expected . be fit . play competative white ball cricket from September 20th. [PTI] pic.twitter.com/dfvvO7tXoI
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 14, 2026
नीतीश कुमार रेड्डी का क्रिकेट करियर
नीतीश कुमार रेड्डी ने अब तक इंडियन क्रिकेट टीम के लिए 10 टेस्ट, 6 वनडे और 6 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में 396, वनडे में 100 और टी20 में 90 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट में 8, वनडे में 2 और टी20 में 6 विकेट भी दर्ज हैं. रेड्डी ने अब तक तीन फॉर्मेट मिलाकर कुल 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है. वो भारत के आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें : IND vs AFG: ईशान किशन और अभिषेक शर्मा बनाया नया कीर्तिमान, दूसरे टी20 में शानदार बल्लेबाजी कर हासिल की खास उपलब्धि
IND vs AFG : सुनील गावस्कर हुए नीतीश कुमार रेड्डी के जबरा फैन, कहा- 'वो हमारे सबसे अच्छे ऑलराउंडर हैं…'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,