Sport : रोहित शर्मा को पछाड़ जोस बटलर बने सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज, जानिए नंबर-1 पर कौन कर रहा है राज #INA

Joss Butler Break Rohit Sharma Record: श्रीलंका के साथ खेले गए पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की. इस मैच में स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है. बटलर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस मामले में उन्होंने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है.
जोस बटलर ने लगाई फिफ्टी
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को 119 रनों से हरा दिया. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शतक लगाया और 114 रन बनाकर नाबाद वापस लौटे. वहीं, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने 44 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के भी लगाए. उनकी स्ट्राइक रेट 181.82 रही. इसके बाद इंग्लैंड के दिए 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 135 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने 119 रन से जीत दर्ज करके सीरीज पर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.
Jos 🤝 Runs in Southampton
Match Centre: https://t.co/QX5BjWPdHB@IGcom | @englandcricket pic.twitter.com/r1mQnuTB3D
— England Cricket (@englandcricket) September 15, 2026
जोस बटलर ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जोस बटलर ने अपनी पारी के दौरान एक बड़ा कारनामा किया. वह अब T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. बटलर ने 2011 से अब तक 161 मैच खेले हैं, जिनकी 148 पारियों में 149.44 की स्ट्राइक रेट और 34.33 के औसत से 4292 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 29 अर्धशतक भी लगाए हैं. उनके बल्ले से 397 और 189 छक्के लगाए.
Brutal Brook brilliance 🔥
A dominant win in Southampton
Full 1st IT20 match highlights: pic.twitter.com/H8BTbmhU3U— England Cricket (@englandcricket) September 16, 2026
रोहित शर्मा को छोड़ा रेस में पीछे
जोस बटलर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. हिटमैन ने 2007 से 202 के बीच भारत के लिए 159 टी-20 मैच खेले, जिसकी 151 पारियों में 140.89 की स्ट्राइक रेट और 32 के औसत से 4231 रन बनाए हैं. उन्होंने 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 383 चौके और 205 छक्के लगाए.
अब हिटमैन सबसे ज्यादा T20I रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. बताते चलें, चौथे नंबर पर भारतीय दिग्गज विराट कोहली का ही नाम आता है, जिन्होंने 125 मैचों की 117 पारियों में 4188 रन बनाए.
4️⃣4️⃣4️⃣4️⃣
Jos Buttler hits four 4s in a row 🤯👏 pic.twitter.com/opSy44Iy0l
— England Cricket (@englandcricket) September 15, 2026
नंबर-1 पर कौन है काबिज?
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के नाम पर दर्ज है. बाबर ने 2016 से अब तक पाकिस्तान के लिए 145 मैच खेले हैं, जिसकी 136 पारियों में 38.94 के औसत और 128.02 की स्ट्राइक रेट से 4596 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं. वह 10 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं. उनके बल्ले से 477 चौके और 80 छक्के निकले हैं.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का तीसरे T20 खेलना कंफर्म! खुद श्रेयस अय्यर ने लगा दी मुहर, बोले- ‘मौका देने के लिए एक अच्छा मैच होगा…’
रोहित शर्मा को पछाड़ जोस बटलर बने सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज, जानिए नंबर-1 पर कौन कर रहा है राज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,