UP News: प्लास से कान खींचे, हथौड़े से पैरों पर मारी चोट… गोरखपुर में शिक्षक ने बच्चों को दी खौफनाक सजा! – INA

Gorakhpur News: गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भदरखी में छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. एक शिक्षक पर आरोप है कि उसने बच्चों को सजा देने के नाम पर प्लास और हथौड़े का इस्तेमाल किया. आरोप है कि शिक्षक ने कुछ छात्रों के कान प्लास से खींचे और उनके पैरों पर हथौड़े से चोट पहुंचाई. स्कूल से घर पहुंचने के बाद बच्चों ने परिजनों को पूरी घटना बताई. इसके बाद बुधवार को नाराज अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया.
अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई और निलंबन की मांग की है. हालांकि, शिक्षा विभाग का कहना है कि अभी इस मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें- ऊपर से कार चढ़ाकर भाग चलो शाहनवाज को दोस्त देता रहा सलाह, बोनट पर लटकी रही अनामिका; लखनऊ की घटना का पूरा सच
बच्चों के घर पहुंचने पर सामने आई बात
बताया जा रहा कि मंगलवार को स्कूल में बच्चों के साथ मारपीट की गई. स्कूल से छुट्टी के बाद जब बच्चे घर पहुंचे तो उनके कान और पैरों पर चोट के निशान थे. परिजनों ने बच्चों से चोट लगने की वजह पूछी तो उन्होंने शिक्षक द्वारा पिटाई किए जाने की बात बताई. अभिभावकों का आरोप है कि बच्चों को डांटने या सजा देने के बजाय शिक्षक ने प्लास और हथौड़े का इस्तेमाल किया. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में नाराजगी फैल गई.
छात्रों के अभिभावक अमरजीत ने बताया कि उनके दोनों बेटे प्राथमिक विद्यालय भदरखी में पढ़ते हैं. उनका बेटा संजय कक्षा 4 और सत्यवान कक्षा 5 का छात्र है. अमरजीत के मुताबिक, मंगलवार को दोनों बच्चे स्कूल से घर लौटे तो उनके कान और पैरों पर चोट के निशान थे. परिजनों के पूछने पर दोनों बच्चों ने शिक्षक द्वारा पिटाई किए जाने की बात बताई. इसके अलावा कक्षा 3 में पढ़ने वाले दीपक और कृष्ण के भी चोटिल होने की बात परिजनों की ओर से कही गई है.
स्कूल पहुंचकर किया प्रदर्शन
घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को स्कूल बंद होने की वजह से परिजन तत्काल विद्यालय में शिकायत नहीं कर सके. बुधवार सुबह कई अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए. उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उनका कहना था कि स्कूल में बच्चों के साथ इस तरह मारपीट नहीं होनी चाहिए. उन्होंने शिक्षक को निलंबित करने के साथ पूरे मामले की जांच कराने की मांग की.
शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई: BEO
इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा ने बताया कि अभी तक इस संबंध में विभाग को कोई शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्लास से कान खींचे, हथौड़े से पैरों पर मारी चोट… गोरखपुर में शिक्षक ने बच्चों को दी खौफनाक सजा!
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,