Sport : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-विराट की वापसी, इन बड़े खिलाड़ियों की हुई छुट्टी #INA

Team India Squald Announced For West Indies Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे और 5 टी20I मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है, लेकिन हैरानी वाली बात है कि ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या को दोनों स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. जबकि ऋतुराज गायकवाड़ और नमन धीर को वनडे टीम में मौका मिला है. इसके अलावा रवींद्र जडेजा की भी वनडे टीम में वापसी हो रही है. वहीं टी20 स्क्वाड की बात करें तो ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. टी20 की कप्तानी श्रेयस अय्यर संभालेंगे, तो उन्हें वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है.

रोहित-विराट की वापसी, गायकवाड़, जायसवाल और नमन धीर को मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है. शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान के साथ विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी निभाएंगे. वहीं लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर जैसे बल्लेबाजों को भी वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया है.

ऑलराउंड की भूमिका में होंगे नितीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा

वहीं वनडे स्क्वाड में विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल को मौका मिला है. वहीं ऑलराउंडर की भूमिका में नितीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा होंगे. जबकि मुख्य स्पिनर जडेजा के अलावा कुलदीप यादव होंगे. वहीं तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट को प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और आकिब नबी के साथ गुरनूर बराड़ संभालेंगे. 

ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या को नहीं मिला दोनों स्क्वाड में जगह

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अभी तक पूरी तरह से मैच-फिट नहीं हो पाए हैं. चयनकर्ता उनके कार्यभार को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती, जिसके चलते उनकी जगह युवाओं को मौका दिया गया है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. चयनकर्ताओं ने पंत को डोमेस्टिक क्रिकेट में भेजने का फैसला किया है. उन्हें ईरानी कप के लिए ‘शेष भारत’ टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, ताकि वे वहां लंबी और निरंतर बल्लेबाजी करके अपनी लय और फॉर्म वापस पा सकें. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर.

जसप्रीत बुमराह को दिया गया रेस्ट

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20I सीरीज के लिए टीम इंडिया की बात करें तो चयनकर्ताओं ने मुख्य रूप से जापान टी20I और एशियन गेम्स वाले स्क्वाड को ही बरकरार रखा है।. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया एशियन गेम्स खेलेगी, जिसके लिए जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया गया है. लेकिन वेस्टइंडीज सीरीज के लिए बुमराह को आराम दिया गया है और उनकी जगह प्रिंस यादव और मयंक यादव की टीम में वापसी हो रही है. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव.

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे शेड्यूल

IND vs WI ODI सीरीज का शेड्यूल
पहला ODI: 27 सितंबर, तिरुवनंतपुरम
दूसरा ODI: 30 सितंबर, गुवाहाटी
तीसरा ODI: 3 अक्टूबर, न्यू चंडीगढ़

भारत बनाम वेस्टइंडीज T20I शेड्यूल

पहला T20I: 6 अक्टूबर, लखनऊ
दूसरा T20I: 9 अक्टूबर, रांची
तीसरा T20I: 11 अक्टूबर, इंदौर
चौथा T20I: 14 अक्टूबर, हैदराबाद
5वां T20I: 16 अक्टूबर, बेंगलुरु

यह भी पढ़ें:  आखिरी पल के बदलाव ले डूबेंगे…, युवराज सिंह ने बताया टीम इंडिया कैसे जीतेगी 2027 वनडे वर्ल्ड कप

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-विराट की वापसी, इन बड़े खिलाड़ियों की हुई छुट्टी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button