Sport : वेस्टइंडीज सीरीज से पंत-हार्दिक की छुट्टी! क्या टीम इंडिया के 2027 वनडे वर्ल्ड कप प्लान से बाहर हुए दोनों स्टार खिलाड़ी? #INA

Team India Announced For West Indies Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे और 5 मैचों की टी20I सीरीज खेली जाएगी. वेस्टइंडीज का भारत दौरा 27 सितंबर से होगा. इस वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की तो वनडे टीम में वापसी हुई है, लेकिन इस चयन में सबसे बड़े और चौंकाने वाले जो फैसले देखने को मिले हैं, वो ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के हैं, जिन्हें दोनों ही स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने हाल ही में बयान दिया था कि टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी कोर टीम और सही कंबिनेशन अभी से तैयार करना होगा. ऐसे में पंत और हार्दिक का इस सीरीज से बाहर रहना सीधे तौर पर टीम इंडिया के 2027 मिशन से जोड़ा जा रहा. सवाल उठने लगे हैं कि क्या हार्दिक और पांड्या वनडे वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा नहीं हैं?

2027 वर्ल्ड कप के लिए BCCI हार्दिक को लेकर नहीं लेना चाहती रिस्क

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के सबसे अहम तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, लेकिन उनकी फिटनेस हमेशा एक बड़ी चिंता रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें बाहर रखने का मुख्य कारण उनकी मैच-फिटनेस है. चयनकर्ता वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पर कोई दबाव नहीं डालना चाहते. उन्हें पूरी तरह फिट होने का समय दिया जा रहा है ताकि वे भविष्य में 50 ओवर के फॉर्मेट में लगातार गेंदबाजी और बल्लेबाजी का भार संभाल सकें. 

डोमेस्टिक क्रिकेट में लय हासिल करेंगे ऋषभ पंत

ऋषभ पंत का वनडे टीम से बाहर होना सबसे ज्यादा हैरान करने वाला था, लेकिन इसके पीछे चयनकर्ताओं की एक दूरदर्शी सोच है. पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल नहीं किया गया है. दरअसल, टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने उन्हें ईरानी कप 2026 के लिए ‘शेष भारत’ टीम का कप्तान नियुक्त किया है. चयनकर्ता चाहते हैं कि पंत डोमेस्टिक सीजन में लंबे फॉर्मेट के मैच खेलकर क्रीज पर ज्यादा समय बिताएं, अपनी पुरानी लय हासिल करें और एक मैच-विजेता के रूप में मजबूत वापसी करें. 

युवाओं को आजमाने का सुनहरा मौका

युवराज सिंह ने हाल ही में कहा था कि हर देश की ताकत अलग होती है, इसलिए वर्ल्ड कप जीतने के लिए हमें आखिरी पलों का इंतजार किए बिना अभी से अपने सर्वश्रेष्ठ 11 मैच-विजेता खिलाड़ियों पर भरोसा जताना होगा. उनके इसी फॉर्मूले को अपनाते हुए बीसीसीआई ने नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल और नमन धीर जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. दरअसल, वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया के बैकअप (बेंच स्ट्रेंथ) को मजबूत करना बहुत जरूरी है, ताकि ऐन वक्त पर किसी सीनियर खिलाड़ी के चोटिल होने पर भी टीम का संतुलन न बिगड़े. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ चुनी गई यह नई टीम साफ संकेत देती है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की मौजूदगी में बीसीसीआई सीनियर और युवा प्रतिभाओं का एक ऐसा ‘विजेता मिश्रण’ तैयार कर रहा है, जो 2027 में साउथ अफ्रीका की धरती पर भारत का सूखा खत्म कर वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठा सके. हालांकि, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या भविष्य में इस मास्टरप्लान का अहम हिस्सा बने रहेंगे, बशर्ते वे घरेलू क्रिकेट और आगामी मैचों में अपनी फिटनेस और फॉर्म का लोहा मनवाएं. 

यह भी पढ़ें: Explainer: अनफिट इंडिया? ऑस्ट्रेलिया से क्यों नहीं सीखता BCCI, जानें क्यों रिहैब से निकलते ही दोबारा चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी

वेस्टइंडीज सीरीज से पंत-हार्दिक की छुट्टी! क्या टीम इंडिया के 2027 वनडे वर्ल्ड कप प्लान से बाहर हुए दोनों स्टार खिलाड़ी?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button