यूपी – मौसम: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, इन जिलों से दो-तीन दिन में हो जाएगी विदाई; बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी – INA

उत्तर प्रदेश में बुधवार को पूर्वाचल और कुछ दक्षिणी जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। माैसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है और अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश में मानसूनी बारिश में कमी आएगी।

बुधवार को प्रयागराज में 29.9 मिमी, कानपुर में 29 मिमी, हमीरपुर में 19 मिमी बारिश दर्ज हुई। वाराणसी, बलिया, सुल्तानपुर और बहराइच में भी बूंदाबांदी हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 सितंबर के बाद पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होने के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। इसके साथ ही 19 सितंबर से पश्चिमी यूपी में मौसम के पूरी तरह शुष्क होने की संभावना है। वहीं 22 सितंबर से पूर्वी यूपी में भी मानसूनी बारिश के थमने के संकेत हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button