Sport : टीम इंडिया का कल कितने बजे शुरू होगा मैच, जानिए एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में किसके साथ होगी टक्कर #INA

India Women vs Japan Women : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम किया है. अब टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 में उतरने वाली हैं. इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत शुक्रवार से करने वाली है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरने वाली है. एशियन गेम्स के पिछले संस्करण में टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. अब एक बार फिर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल अपने नाम करना चाहेगी. 

कब और किस टीम से होगा भारत का मैच 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल 4 में उतरने वाली है. टीम इंडिया को अपना मुकाबला कल यानी 18 सितंबर (शुक्रवार) को खेलना है. भारत की टक्कर एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल 4 में जापान महिला क्रिकेट टीम से होने वाली है. 

कितने बजे शुरू होगा इंडिया और जापान का मैच

भारत और जापान की महिला क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टर फाइनल 4 मैच लोकल समय के अनुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा. जापान के फैंस इस मैच का मजा 2 बजे से ले पाएंगे. वहीं इंडिया में भारत और जापान की महिला टीमों के बीच होने वाले इस क्वार्टर फाइनल मैच की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होने वाला है.

किस मैदान पर होगा भारत और जापान का मैच

भारत और जापान की महिला क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टर फाइनल 4 मैच जापान में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच ये बड़ा मुकाबला जापान के निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. इस क्वार्टर फाइनल मैच को जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास मौका होगा कि वो सेमीफाइनल में जगह बना पाएं. 

एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में इन 2 टीमों ने बनाई जगह

एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टर फाइनल 1 और क्वार्टर फाइनल 2 आज खेला गया. एशियन गेम्स 2026 के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में बांग्लादेश और चीन की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेला गया. ये मैच बारिश की चलते नहीं हो सका और इस मुकाबले का टॉस भी नहीं हुआ था. ऐसे में रैंकिंग में चीन से ऊपर होने के चलते बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश दे दिया गया. 

इसके बाद क्वार्टर फाइनल 2 पाकिस्तान और थाईलैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेला गया. इस मैच को जीतकर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल- 2 में पहुंची है. वहीं पाकिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल 1 में बनाई है. ऐसे में भारतीय टीम जापान को क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल 2 में प्रवेश करेगी. जहां उसकी टक्कर बांग्लादेश से होने की उम्मीद है.

भारत और जापान का स्क्वाड

इंडिया: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल.

जापान: हारुना इवासाकी, अकारी निशिमुरा कानो, माई यानागिडा (कप्तान), शिमाको काटो, एरिका ओडा, हिनासे गोटो (विकेटकीपर), अहिल्या चंदेल, कुरुमी ओटा, आयुमी फुजिकावा, एलेना कुसुदा नायरन, नोनोहा यासुमोटो, मेग ओगावा, सेइका सुमी, एरिका तोगुची क्विन, अयाका काटो-स्टैफोर्ड.

ये भी पढ़ें : भारत से धूल चटाने के बाद एशियन गेम्स से बाहर होने से बाल-बाल बचा पाकिस्तान, थाईलैंड ने कर दी क्वार्टर फाइनल में बुरी हालत

टीम इंडिया का कल कितने बजे शुरू होगा मैच, जानिए एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में किसके साथ होगी टक्कर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button