खबर शहर , Agra News: स्टेडियम में बालिका पहलवानों का ट्रायल 21 को – INA

आगरा। सुल्तानपुर में 25 से 27 सितंबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए आगरा मंडल की टीम का चयन होना है। इसके लिए 21 सितंबर को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल और 22 को मंडलीय चयन कराया जाएगा। प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू होगी। ट्रायल में 1 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2010 के बीच जन्मी बालिकाएं भाग ले सकेंगी। वर्ष 2011 में जन्मी बालिकाओं को अभिभावक या चिकित्सक की अनुमति प्रमाणपत्र पर मौका दिया जा सकता है। जन्मतिथि का मूल प्रमाणपत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।