यूपी – विनीत मिनोचा हत्याकांड: सिर्फ बंदिशें या कोई राज? चौथे दिन ही सुब्रत ने संभाला कारोबार, गायब हुईं पोस्ट-रील्स – INA

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के चौथे दिन ही बेटे सुब्रत ने फर्म पहुंचकर कारोबार संभाल लिया था। पत्नी के जेल जाने के बाद भी सुब्रत अपनी मां के साथ फर्म पहुंचा और पूजन कर काम की बागडोर अपने हाथ में ले ली। यही बात पुलिस को अखर रही है। इसके चलते पुलिस ने अब बिरहाना रोड के दवा व्यापारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।
बता दें कि पांच सितंबर की देर रात विनीत की इंदिरानगर स्थित फ्लैट में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में विनीत की बहू शालू और उनके पुराने नौकर विशाल को साथी राजकिशोर के साथ जेल भी भेजा गया है। शालू के खिलाफ सभी साक्ष्य होने के बाद भी मामले में पुलिस की जांच खत्म नहीं हो रही है।