UP News: मौसम के अलग-अलग रंग! बिहार-झारखंड सहित 15 राज्यों में बरसेंगे बदरा, लेकिन दिल्ली में 5 दिन तक NO RAIN – INA

IMD weather update: कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी… देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का कुछ ऐसा ही मिजाज है. उत्तर भारत से लेकर मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18 से 23 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान दोपहर में तेज धूप निकलने की संभावना है.
दिल्ली में 18 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं, 18 सितंबर को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के कई इलाकों में बारिश की स्थिति बन सकती है. पंजाब में भी 18 से 20 सितंबर को बारिश का अनुमान है. पूर्वी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम?
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 18 से 23 सितंबर के बीच बारिश का दौर रह सकता है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 से 23 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. छत्तीसगढ़ में 20 से 23 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
बिहार-झारखंड समेत पूर्वी भारत में बारिश
पूर्वी भारत में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. बिहार और झारखंड में 18 से 23 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. ओडिशा में 18 से 20 सितंबर और 23 सितंबर को बारिश की संभावना है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 सितंबर को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी 18 से 23 सितंबर तक बारिश का दौर रहने का अनुमान है.
पूर्वोत्तर में भी बारिश और बिजली गिरने का खतरा
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 18 सितंबर को कई इलाकों में बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 सितंबर को बड़े इलाके में बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 18 सितंबर, असम-मेघालय में 18 सितंबर और 19 से 21 सितंबर तथा इन राज्यों के अन्य हिस्सों में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश हो सकती है. कई जगहों पर आंधी और बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा.
पश्चिम और दक्षिण भारत में तेज हवाओं के साथ बारिश
कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ में अलग-अलग दिनों में बारिश का अनुमान है. 18 सितंबर को सौराष्ट्र-कच्छ में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है. महाराष्ट्र और गुजरात के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.
दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में 18 से 23 सितंबर के बीच बारिश का दौर जारी रह सकता है. तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. केरल और माहे में 18 सितंबर को गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है.
मौसम के अलग-अलग रंग! बिहार-झारखंड सहित 15 राज्यों में बरसेंगे बदरा, लेकिन दिल्ली में 5 दिन तक NO RAIN
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,