Sport : 'क्रिकेट ऐसे ही चलता है…', वैभव सूर्यवंशी को मौका न देने पर ये क्या बोल गए गौतम गंभीर, कहा- 'हमें पता है उनमें कितना टैलेंट' #INA

Gautam Gambhir On Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. इस सीरीज को भारतीय टीम ने 3-0 से अपने नाम कर लिया. मगर, इस सीरीज में टीम मैनेजमेंट ने गौतम गंभीर को एक भी मैच की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया. जी हां, तीनों ही मैचों में वैभव बेंच पर ही बैठे रहे और पानी पिलाते नजर आए. हालांकि, सीरीज खत्म होने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने वजह बताई है. आइए जानते हैं कि गंभीर ने वैभव को लेकर क्या-क्या कहा…
गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा?
GAUTAM GAMBHIR ON VAIBHAV SOORYAVANSHI. [Press]
“From Vaibhav’s point of view, it was a very clear conversation that he will have . wait for his opportunity, We know the kind of talent he has and what he can do, but someone who has been performing for the last two . three… pic.twitter.com/eSQzuitTh7
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 18, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि उस खिलाड़ी को पहले मौका दिया जाएगा, जो खिलाड़ी टीम में पहले से मौजूद है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतम गंभीर ने वैभव के बारे में पूछे जाने पर कहा, “वैभव के नजरिए से देखें तो यह बात बिल्कुल साफ थी कि उन्हें अपने मौके का इंतजार करना होगा. हम जानते हैं कि उनमें कितना टैलेंट है और वे क्या कर सकते हैं, लेकिन जो खिलाड़ी पिछले दो-तीन साल से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, वह हमेशा उस खिलाड़ी से आगे रहेगा जो अभी-अभी टीम में आया है. जब भी उन्हें मौका मिलेगा, तो उन्हें लंबे समय तक खेलने का मौका भी मिलेगा. इंडियन क्रिकेट का यही तो तरीका है, हम ड्रेसिंग रूम में कॉम्पिटिशन और टैलेंट चाहते हैं, लेकिन क्रिकेट ऐसे ही चलता है. चाहे आप 15 साल के हों या 30 साल के, आपको अपने मौके का इंतजार करना ही पड़ता है.”
वैभव सूर्यंवशी को बेंच पर पड़ा बैठना
𝗙𝗿𝗶𝗲𝗻𝗱𝘀𝗵𝗶𝗽, indeed! 🤝😊
Afghanistan Captain Ibrahim Zadran joins #TeamIndia and Captain Shreyas Iyer during the victory celebrations 🙌#AFGvIND | @ACBofficials pic.twitter.com/TniITU33z0
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
वैभव सूर्यवंशी जब भी मैदान पर उतरते हैं तहलका मचाते हैं. पिछली टी-20 सीरीज जो उन्होंने जिम्बाब्वे के साथ खेली थी, उसमें वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी की थी. नतीजन, उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. मगर, फिर अफगानिस्तान के साथ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज के सभी तीन मैचों में वैभव को बेंच पर बैठना पड़ा और उन्हें एक मैच की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया.
उनकी जगह बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन ने पहले मैच में भले ही कुछ खास न किया हो, लेकिन फिर, दूसरे और तीसरे टी-20 मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और बैक टू बैक फिफ्टी लगाईं.
अगली बार कहां एक्शन में दिख सकते हैं वैभव सूर्यवंशी?
💯 up for #TeamIndia in the powerplay 🔥
Abhishek Sharma 🤝 Sanju Samson
Updates ▶️ https://t.co/Zixki4RhPt#AFGvIND pic.twitter.com/o6aPchR2db
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद अब भारत की टी-20 टीम अगली बार एशियन गेम्स में खेलती नजर आएगी. हालांकि, एशियन गेम्स से पहले भारत को जापान के साथ एक टी-20 मैच खेलना है. इसके बाद फिर, एशियन गेम्स में क्वार्टरफाइनल मैच खेलना है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कप्तान श्रेयस अय्यर वैभव सूर्यवंशी को मौका देंगे या फिर बल्ले से तहलका मचाकर आ रहे संजू सैमसन ही अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: अगली बार कब एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया? पहली बार इस विदेशी टीम के साथ खेलेगा भारत, नोट कर लें डेट और टाइम
'क्रिकेट ऐसे ही चलता है…', वैभव सूर्यवंशी को मौका न देने पर ये क्या बोल गए गौतम गंभीर, कहा- 'हमें पता है उनमें कितना टैलेंट'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,