Sport : एशियन गेम्स में भारत की शानदार शुरुआत, श्री चरणी ने जापान के खिलाफ बैक टू बैक 2 गेंदों में लिए विकेट #INA

INDW VS JAPW: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम मेजबान जापान के साथ क्वार्टर फाइनल मैच खेल रही है. कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, पहले बल्लेबाजी करने उतरी जापान की टीम ने पूरी कोशिश की. मगर, श्री चरणी ने शुरुआती 2 विकेट बैक टू बैक 2 गेंदों पर ले लिए. इसके बाद वह हैट्रिक पर थी, मगर वह हैट्रिक पूरी नहीं कर सकीं.
श्री चरणी ने चटकाए बैक टू बैक 2 विकेट
✌️ in ✌️
Sree Charani spinning a web at the moment for #TeamIndia 🕸️
Updates ▶️ https://t.co/MIoR07Vyms #AsianGames pic.twitter.com/lgGFX7u4UD
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 18, 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जापान क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 का चौथा क्वार्टरफाइनल मैच खेला जा रहा है. इस मैच में श्री चरणी ने पहला विकेट Haruna Iwasaki के रूप में चटकाया, जो 22 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुईं. फिर, श्री चरणी ने अगली ही गेंद पर जापान की कप्तान Mai Yanagida को चलता कर दिया. इस तरह बैक टू बैक 2 विकेट लेकर श्री चरणी हैट्रिक पर आ गई थीं, लेकिन फिर वह हैट्रिक नहीं ले सकीं.
भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have won the toss and elected . bowl against Japan in the #AsianGames 2026 Quarter-final.
Updates ▶️ https://t.co/MIoR07Vyms pic.twitter.com/QoyiuDh9ut
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 18, 2026
कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में जापान के साथ खेले जा रहे क्वार्टर-फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और मेजबानों को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. भारत अपनी फुल स्ट्रेंथ प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतरी है. इतना ही नहीं, इस मैच का फेवरेट भारत को ही माना जा रहा है.
ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Here’s a look at #TeamIndia’s Playing XI for the Quarter-final 🙌
Updates ▶️ https://t.co/MIoR07Vyms#AsianGames pic.twitter.com/x763KchZh8
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 18, 2026
जापान महिला : हारुना इवासाकी, अकारी निशिमुरा कानो, माई यानागिडा (कप्तान), एरिका ओडा, अहिल्या चंदेल, शिमाको काटो, अयाका काटो-स्टैफोर्ड, अयुमी फुजिकावा, हिनासे गोटो (विकेटकीपर), एरिका तोगुची क्विन, नोनोहा यासुमोतो
भारत महिला : स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा
ये भी पढ़ें: ‘क्रिकेट ऐसे ही चलता है…’, वैभव सूर्यवंशी को मौका न देने पर ये क्या बोल गए गौतम गंभीर, कहा- ‘हमें पता है उनमें कितना टैलेंट’
एशियन गेम्स में भारत की शानदार शुरुआत, श्री चरणी ने जापान के खिलाफ बैक टू बैक 2 गेंदों में लिए विकेट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,