Sport : 19 साल हुए पूरे… आज ही के दिन युवराज सिंह ने जड़े थे 6 गेंद पर 6 छक्के, जानिए फ्लिंटॉफ ने क्या कहकर खौलाया था खून #INA

On This Day: 19 सितंबर 2007… ये दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास की उन तारीखों में शामिल है, जिसे न तो आज तक कोई क्रिकेट फैन भूल पाया है और न ही कभी भूल पाएगा. साउथ अफ्रीका के डरबन में खेले गए पहले ICC T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में युवराज सिंह ने ऐसा कारनामा किया था, जिसे सुनहरे अक्षरों में क्रिकेट के इतिहास में दर्ज कराया गया. युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर की सभी छह गेंदों पर छह छक्के जड़ दिए थे. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार था, जब किसी बल्लेबाज ने एक ओवर में छह छक्के लगाए थे.

18वें ओवर में हुआ था विवाद

वो कहावत है न गलती किसी और की और भुगतना किसी और को पड़े…. ऐसा ही कुछ स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ हुआ. दरअसल, इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच के उस ऐतिहासिक ओवर से पहले मुकाबला काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर के बाद 171 रन बना लिए थे. क्रीज पर युवराज सिंह और कप्तान एमएस धोनी मौजूद थे और दोनों आखिरी दो ओवरों में तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे थे.

इसी दौरान युवराज और इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बीच कुछ कहासुनी हुई. दोनों खिलाड़ियों के बीच गर्मागर्मी हुई और इस घटना ने युवराज के अंदर का आक्रामक बल्लेबाज और ज्यादा जगा दिया. फिर, 19वां ओवर लेकर आए इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड. शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि अगले छह गेंदों में क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा अध्याय लिखा जाने वाला है, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी.

ब्रॉड की 6 गेंदें और युवराज के 6 छक्के

19वें ओवर की पहली गेंद ब्रॉड ने डाली और युवराज ने उसपर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया. दूसरी गेंद को भी युवी ने बाउंड्री पार पहुंचाया. अब युवराज लगातार दो छक्के लगा चुके थे. तीसरी गेंद आई और युवराज ने इसे भी बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। तीन गेंदों में तीन छक्के लग चुके थे. ब्रॉड और इंग्लैंड की टीम दबाव में आ चुकी थी. चौथी गेंद पर ब्रॉड ने गेंद की दिशा और लाइन में बदलाव की कोशिश की, लेकिन युवराज का बल्ला उस दिन कुछ और ही कहानी लिखने वाला था. उन्होंने चौथी गेंद को भी छक्के में बदल दिया. 

अब सिर्फ दो गेंदें बाकी थीं और युवराज लगातार चार छक्के लगा चुके थे। पांचवीं गेंद पर उन्होंने जोरदार प्रहार किया और गेंद एक बार फिर दर्शकों के बीच जा पहुंची. पांच गेंदों में पांच छक्के… अब पूरी दुनिया की नजर स्टुअर्ट ब्रॉड की आखिरी गेंद पर टिकी हुई थी. छठी गेंद आई और युवराज ने पूरी ताकत के साथ उसे भी बाउंड्री पार पहुंचा दिया. छह गेंदें, छह छक्के…इसी के साथ युवराज सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।

12 गेंदों में जड़ा था अर्धशतक

उस मुकाबले में युवराज सिंह का कारनामा महज छह छक्कों तक ही नहीं रुका. इस ओवर के दौरान उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो उस समय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक था. यह रिकॉर्ड 2023 तक कायम भी रहा. युवी ने उस मैच में सिर्फ 16 गेंदों पर 58 रन ठोके थे. अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के जड़े थे. उनकी स्ट्राइक रेट 362.50 थी.

फ्लिटॉफ ने ही किया था आउट

मैच में गरदा उड़ाने वाले युवराज सिंह का विकेट आखिरकार उसी गेंदबाज ने लिया, जिससे युवी की बहस हुई थी और वो थे एंड्रयू फ्लिंटॉफ. मगर, ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि आउट होने से पहले युवराज सिंह अपना काम पूरा कर चुके थे और उनकी ऐतिहासिक पारी क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गई थी.

टीम इंडिया ने 18 रन से जीता था मैच

युवराज की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 218 रन का स्कोर खड़ा किया था. युवी के अलावा, उस मैच में गौतम गंभीर ने 41 गेंदों में 58 रन बनाए, जबकि वीरेंद्र सहवाग ने 52 गेंदों में 68 रन की पारी खेली थी. 218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी मुकाबले को एकतरफा नहीं होने दिया. इंग्लैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन बनाए, लेकिन भारत ने मुकाबला 18 रन से जीत लिया.

चार बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हुए युवराज

एक ओवर में छह छक्के लगाना क्रिकेट का एक दिलचस्प रिकॉर्ड है. युवराज से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर गैरफील्ड सोबर्स और रवि शास्त्री, जबकि वनडे क्रिकेट में हर्शल गिब्स यह कारनामा कर चुके थे. हालांकि, युवराज सिंह इस उपलब्धि को टी20 इंटरनेशनल में हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे. मगर, उनके बाद कई खिलाड़ियों ने ये कारनामा किया है. 

कायरन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) — 3 मार्च 2021, श्रीलंका के खिलाफ

दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल) — 2024, कतर के खिलाफ

डेरियस विसर (समोआ) — 2024, वानुआतु के खिलाफ

कुशल भुर्तेल (नेपाल) — 2026, चीन के खिलाफ

युवराज सिंह ने बताया था कि फ्लिटॉफ ने क्या कहा था?

युवराज सिंह ने खुद उस वाक्ये के बारे में बताया था. उन्होंने बताया था कि एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने ऐसा क्या कहा था, जिसे सुनकर उन्हें गुस्सा आ गया था.

युवराज के मुताबिक, फ्लिंटॉफ ने उनके शॉट को लेकर ताना मारते हुए कहा था कि यह “बहुत घटिया शॉट”. इसके बाद बात और बढ़ गई.  युवराज ने बताया कि फ्लिंटॉफ ने उनसे कहा था “I’m gonna cut your throat off.” फिर, युवराज ने इसके फ्लिंटॉफ को अपने हाथ में मौजूद बल्ला दिखाते हुए कहा था कि “तुम इस बल्ले को देख रहे हो? तुम्हें पता है मैं इससे तुम्हें कहां मारने वाला हूं?” इसके बाद अंपायर को दोनों के बीच आना पड़ा.

ये भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन से मैदान पर लौटेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, आज ही नोट कर लें डेट और सही टाइम

19 साल हुए पूरे… आज ही के दिन युवराज सिंह ने जड़े थे 6 गेंद पर 6 छक्के, जानिए फ्लिंटॉफ ने क्या कहकर खौलाया था खून





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button