UP News: मुरादाबाद में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश… 2 आरोपी अरेस्ट, यूपी से दिल्ली तक फैला था नेटवर्क – INA

Moradabad Vehicle Theft Gang Busted: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद की मझोला थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें सात स्प्लेंडर और एक बुलेट मोटरसाइकिल शामिल हैं.

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी क्राइम सुभाष गंगवार और सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार ने मामले का खुलासा किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी मोहम्मद राशिद (हाल निवासी बिजनौर) और विपिन (निवासी संभल) के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, नया मुरादाबाद इलाके में चेकिंग के दौरान संदिग्ध बुलेट सवार दोनों आरोपियों को रोका गया था.

पुलिस की पूछताछ में हुआ क्या खुलासा?

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह बुलेट वर्ष 2024 में चोरी की गई थी. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 10 अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की. जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है. जांच में सामने आया कि मोहम्मद राशिद मुरादाबाद, आसपास के जिलों और दिल्ली से वाहन चोरी करता था.

वहीं विपिन उनके इंजन और चेसिस नंबर बदलकर फर्जी तरीके से लोगों को बेचता था. एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपी मोहम्मद राशिद के खिलाफ पूर्व में लगभग 10 मुकदमे दर्ज हैं और वह शातिर किस्म का अपराधी है. विपिन का भी आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

वाहन चोर गैंग का नेटवर्क कई जिलों और राज्यों तक फैला

मझोला पुलिस द्वारा दबोचे गए वाहन चोर गिरोह का नेटवर्क कई जिलों और राज्यों तक फैला हुआ था. एसपी क्राइम सुभाष गंगवार ने बताया कि गिरोह का मुख्य सदस्य मोहम्मद राशिद मुरादाबाद, दिल्ली और आसपास के इलाको में घूम-घूमकर दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. वाहन चोरी करने के बाद वह उन्हें अपने साथी विपिन के सुपुर्द कर देता था.

एसपी क्राइम ने बताया कि विपिन बेहद शातिर तरीके से चोरी की मोटरसाइकिलों के इंजन व चेसिस नंबर बदलकर फर्जीवाड़ा करता था. इसके बाद इन गाड़ियों को भोले-भाले लोगों को बेचकर अवैध कमाई की जाती थी. पुलिस अब इनके अन्य साथियों और खरीदारों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में टावर से कार पर गिरा मलबा, महिलाएं और बच्चे बाल-बाल बचे

मुरादाबाद में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश… 2 आरोपी अरेस्ट, यूपी से दिल्ली तक फैला था नेटवर्क


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button