Sport : INDW VS BANW: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल मैच? जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन #INA

INDW VS BANW: एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टरफाइनल मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान को धूल चटाकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. पिछली बार की गोल्ड मेडलिस्ट टीम इंडिया से इस बार भी अच्छे प्रदर्शन और गोल्ड मेडल की उम्मीद रहने वाली है. पहला सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा, तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. दोनों ही मुकाबले 20 सितंबर को खेले जाने वाले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि सेमीफाइनल में कब, किस टीम का किससे सामना होगा.
INDW VS BANW: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल मैच?
एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट टीमें 20 सितंबर को फाइनल मैच खेलने वाली हैं. आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार पहला सेमीफाइनल सुबह 9 बजे जापान समय और दूसरा दोपहर 2 बजे है, यानी भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. तो वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच बांग्लादेश और भारत के बीच और 10:30 बजे से खेला जाएगा.
𝗚𝗢𝗟𝗗 𝗜𝗦 𝗦𝗧𝗜𝗟𝗟 𝗧𝗛𝗘 𝗚𝗢𝗔𝗟. 🥇
The Women in Blue march into the Semi-Final, with Bangladesh next in their path as they continue their title defence. ⚔️
Watch #BANvIND TOMORROW, 10 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork… pic.twitter.com/uPbweA4Ho7
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 19, 2026
कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?
एशियन गेम्स 2026 में भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाएगा। यह मैच जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में होगा. भारत में इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा, जबकि मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक इसे SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकेंगे. मुकाबला सुबह 10:30 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 25 T20I मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 22 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश की टीम सिर्फ 3 मैच ही जीत पाई है. हेड टू हेड रिकॉर्ड पूरी तरह से भारतीय टीम के पक्ष में झुका हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में इस मैच में एक बार फिर हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के जीतने की उम्मीद है.
𝐈𝐍𝐓𝐎 𝐓𝐇𝐄 𝐒𝐄𝐌𝐈-𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋 👏👏
A convincing 8️⃣-wicket win for #TeamIndia in the quarter-final . seal a spot in the final four 🇮🇳
Scorecard ▶️ https://t.co/MIoR07Vyms #AsianGames pic.twitter.com/UANuW4ThHW
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 18, 2026
भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल मैच
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है. दरअसल, पहला सेमीफाइनल श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश की भिड़ंत होगी. अब यदि पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को धूल चटाकर फाइनल तक का सफर तय कर लेती है और फिर दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारत फाइनल में पहुंचता है. तो क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच एक कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है.
INDW VS BANW: ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल
बांग्लादेश महिला टीम: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर, सरमिन सुल्ताना, शंजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिस्ना
ये भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन से मैदान पर लौटेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, आज ही नोट कर लें डेट और सही टाइम
INDW VS BANW: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल मैच? जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,