यूपी – लखीमपुर खीरी: शादी के पांच महीने बाद युवक की हत्या, पत्नी के भाई समेत चार लोगों पर आरोप, दो हिरासत में – INA

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के पल्हनापुर गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद मायके से पहुंचे लोगों ने कथित तौर पर दामाद पंकज को घेरकर लाठी-डंडों से पीट दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से पंकज (28 वर्ष) की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पल्हनापुर निवासी पंकज का शुक्रवार रात पत्नी रोशनी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रोशनी ने इसकी सूचना अपने भाई सुनील निवासी कटैया को दी। आरोप है कि सुनील तीन साथियों के साथ पल्हनापुर पहुंचा और पंकज के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में पंकज के सिर में गंभीर चोट लग गई।

यह भी पढ़ें– यूपी में एक पति का मर्डर: पत्नी ने पैर पकड़े, प्रेमी ने किया कत्ल, लाश के बोरे में डाल किया ये काम; पूरी कहानी

रात में ही शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा 

परिजन रात करीब नौ बजे घायल पंकज को एंबुलेंस से सीएचसी बिजुआ ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष भीरा अमित पांडेय पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक पंकज और रोशनी की शादी सात मई 2026 को हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। रोशनी गर्भवती है। विवाद किस बात को लेकर हुआ था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button