खबर शहर , रेलवे की खबर: अछनेरा स्टेशन पर चेकिंग, 11 ट्रेनों में जांच, 22 यात्री पकड़े, 14,515 रुपये जुर्माना – INA

आगरा के अछनेरा स्टेशन पर बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। बृहस्पतिवार को स्टेशन से गुजरने वाली 11 ट्रेनों की जांच की गई। इस दौरान 22 यात्रियों से 14,515 रुपये जुर्माना वसूला गया। बिना बुक सामान ले जाने और रेल परिसर में गंदगी फैलाने वालों की भी जांच की गई।

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि अछनेरा स्टेशन पर गाड़ी संख्या 64620, 22308, 55333, 19666, 22987, 12195, 54356, 14853, 64621, 55331 और 55332 में टिकट जांच की गई।

अभियान का उद्देश्य बिना टिकट और यात्रा के दौरान बिना बुकिंग के सामान ले जाने और गंदगी फैलाने पर रोक लगाना था। अभियान में मंडल वाणिज्य निरीक्षक गजेंद्र सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक गुलजार मोहम्मद, अन्य टिकट जांच कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के जवान मौजूद रहे।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button