Sport : टीम इंडिया को पछाड़कर इंग्लैंड बन गई नंबर-1 टीम, भारत ने गंवाई इस फॉर्मेट में अपनी बादशाहत #INA

England Became Number-1 T20I Team: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को धूल चटाई और सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड ने श्रीलंका ने इस मैच में 125 रनों का लक्ष्य तय किया, जिसे इंग्लैंड की टीम ने सिर्फ 9.4 ओवर में ही हासिल किया और 8 विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत को पछाड़ते हुए आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बन गई है.
इंग्लैंड ने श्रीलंका को चटाई धूल
8-wicket win ✅
3-0 series win ✅
Back . 🌎 #1 ✅
Highlights: https://t.co/StaznoL3Sy pic.twitter.com/WduDgnSe0c— England Cricket (@englandcricket) September 19, 2026
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. सीरीज का आखिरी मुकाबला मैनचेस्टर में खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी लंकाई टीम 18.5 ओवर में 124 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई.
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 58 गेंदें शेष रहते हुए 9.4 ओवर में ही लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया और 8 विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में मेहमान टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है.
आईसीसी में नंबर-1 बनी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को तीसरे टी-20 मैच में हराने के साथ ही आईसीसी टी-20 रैंकिंग में छलांग लगाई है. भारत को पीछे छोड़ते हुए ये टीम अब नंबर-1 पर पहुंच गई है. जी हां, भारत ने अपनी बादशाहत गंवा दी है और अब इंग्लैंड T20I क्रिकेट की नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली है.
Back at the top of the tree 🌲 pic.twitter.com/QbnuUV2ThZ
— England Cricket (@englandcricket) September 19, 2026
इंग्लैंड ने 41 मैचों में 11021 प्वॉइंट्स और 269 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर कब्जा किया है. वहीं, भारत 64 मैचों में 17201 प्वॉइंट्स 269 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. अब यहां सवाल उठता है कि दोनों की रेटिंग 269 है, फिर इंग्लैंड की टीम नंबर-1 क्यों? दरअसल, राउंड ऑफ में दोनों टीमों की रेटिंग 269 है. मगर, तो भारत की रेटिंग 268.76 है. जबकि इंग्लैंड 268.80 रेटिंग से आगे है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम एक जीत उन्हें दोबारा नंबर-1 बनाने के लिए काफी होगी.
जापान के साथ अगला मैच खेलेगा भारत
Building friendships and strengthening bonds over cricket🇮🇳🤝🇯🇵
BCCI President Mr Mithun Manhas and Team India members met with His Excellency ONO Keiichi, Ambassador of Japan . India in Delhi, ahead of the historic Japan-India bilateral T20I. Mr Ambassador presented The… pic.twitter.com/LKX8bcpARw
— BCCI (@BCCI) September 16, 2026
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपने अभियान को शुरू करने से पहले जापान के साथ एक ऐतिहासिक मैच खेलने वाली है. ये एक इंटरनेशनल मैच होगा. ऐसे में टीम इंडिया उस मैच को जीतते ही आईसीसी रैंकिंग में एक बार फिर नंबर-1 की बादशाहत हासिल कर लेगी. बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम और जापान क्रिकेट टीम के बीच होने वाला यह मुकाबला ‘स्पोर्ट 75’ पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य खेलों के माध्यम से दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क, सहयोग और रिश्तों को मजबूत करना है.
इसके बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में क्वार्टरफाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. ऐसे में जल्द ही टीम इंडिया आईसीसी टी-20 रैंकिंग में अपनी नंबर-1 की कुर्सी वापस हासिल कर लेगी.
ये भी पढ़ें: रोहित के लॉर्ड्स शतक से VVS लक्ष्मण से विवाद तक… जानें क्यों 2027 वर्ल्ड कप से पहले अजीत अगरकर ने छोड़ा चीफ सेलेक्टर पद
टीम इंडिया को पछाड़कर इंग्लैंड बन गई नंबर-1 टीम, भारत ने गंवाई इस फॉर्मेट में अपनी बादशाहत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,