Sport : पाकिस्तान का कुछ नहीं हो सकता! 8 विकेट से पाक को हराकर फाइनल में पहुंची श्रीलंका, अब भारत से हो सकता है सामना #INA

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की टीम ने 178 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 13 गेंद शेष रहते हुए ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ पाकिस्तान को धूल चटाकर श्रीलंकाई टीम ने फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल मैच में मिली जीत का क्रेडिट पूरी तरह से लंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू को जाता है, जिन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली.
श्रीलंका ने सेमीफाइनल में 8 विकेट से पाकिस्तान को हराया
पाकिस्तान द्वारा दिए गए 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका क्रिकेट टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 13 गेंद शेष रहते हुए ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 8 विकेट से पाकिस्तान को हरा दिया.
श्रीलंका की इस जीत का क्रेडिट उनकी कप्तान और सलामी बल्लेबाज चमारी अट्टापट्टू को जाता है, जिन्होंने महज 50 गेंदों में नाबाद 83 रन ठोके और अपनी टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया. अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए. उनके अलावा हसिनि परेरा ने 26 गेंद पर 42 रन बनाए. इमेशा दुलानी 21 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुईं. इस तरह श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है.
INTO THE FINALS! 🇱🇰
A clinical 8-wicket victory over Pakistan Women in Japan punches our ticket . the Asia Games final! Bring on the gold! 🥇🇱🇰 #Lionesses #AsianGames pic.twitter.com/K0HSEpSfht
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) September 20, 2026
पाकिस्तान ने दिया था 178 रनों का लक्ष्य
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जहां, टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी, क्योंकि पहला विकेट गुल फिरोजा के रूप में गिरा, जो शून्य पर ही आउट हो गईं. फिर, सैरा जबीन 14 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुईं. मगर, पाकिस्तान की ओर से शावाल जुलफिकर और आएशा जफर ने अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
शवाल ने 50 गेंद पर 54 रन ठोके, तो वहीं आएशा ने 40 गेंद पर 71 रन बनाए. आखिर में कप्तान फातिमा सना 12 गेंद पर 20 रन पर नाबाद लौटीं. इस तरह पाकिस्तान महिला टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बोर्ड पर लगाए थे और श्रीलंका के सामने 178 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था.
22 सितंबर को होगा फाइनल
एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला 22 सितंबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका की टीम ने तो फाइनल का टिकट कटा लिया है. मगर, अभी ये कंफर्म नहीं हुआ है कि फाइनल मैच में लंकाई टीम का सामना किससे होगा.
दरअसल, दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला है, जिसमें जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी और श्रीलंका का सामना करेगी. इतना ही नहीं सेमीफाइनल में श्रीलंका से हारने के बाद पाकिस्तान के पास अभी भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका है.
ये भी पढ़ें: रोहित के लॉर्ड्स शतक से VVS लक्ष्मण से विवाद तक… जानें क्यों 2027 वर्ल्ड कप से पहले अजीत अगरकर ने छोड़ा चीफ सेलेक्टर पद
पाकिस्तान का कुछ नहीं हो सकता! 8 विकेट से पाक को हराकर फाइनल में पहुंची श्रीलंका, अब भारत से हो सकता है सामना
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,