यूपी – यूपी: पति ने पत्नी को मारी गोली, लखनऊ रेफर, परिजनों से बोला आरोपी- सामने से हट जाओ, वरना तुम्हें भी मार देंगे – INA

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कोइलहा गांव में सोमवार सुबह पति गंभीर ने अपनी पत्नी साधना को तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही साधना लहूलुहान होकर गिर पड़ी।वारदात के बाद आरोपी पति घर में हंगामा करता रहा और परिजनों को भी धमकाया। इसके बाद मौका पाकर भाग गया। गंभीर हालत में साधना को हरदोई मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।