Sport : कितने बजे से कल श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया खेलेगी मैच, जानिए क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका #INA

India vs Japan T20I : भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से एक्शन में नजर आने वाली है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया कल यानी 22 सितंबर (मंगलवार) को जापान के साथ अपना एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली है. इस टीम में भारत के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह सभी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. ये खिलाड़ी कल कितने बजे से मैदान पर उतरेंगे, आइए इसके बारे में जातने हैं. इशके साथ ही हम आपको बताएंगे कि क्या कल वैभव सूर्यवंशी खलेंगे या उन्हें अभी और बैंच पर बैठकर अपनी पारी का इंतजार करना होगा. 

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 से पहले जापान पुरुष क्रिकेट टीम एक मैच खेलने वाली है. ये मुकाबला एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होगा. लेकिन ये एक अंतरराष्ट्रीय मैच होगा. इसके साथ ही भारत और जापान की टीमें एक दूसरे के साथ पहली बार कोई मैच खेलेंगे. इससे पहले इन दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच कभी नहीं हुई है. तो आइए इस मैच की डिटेल्स जानते हैं.

कितने बजे शुरू होगा भारत-जापान का मैच

भारत और जापान के बीच ये मुकाबला लोकल समय के अनुसार दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा. जापान में इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 1 बजे होगी और इस मैच का टॉस 12:00 बजे होगा. वहीं इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह-सुबह होगी. टीम इंडिया जापान के साथ मुकाबला सुबह 9:30 बजे से खेलना शुरू करेगी. वहीं इस मैच का टॉस 9:00 बजे होगा, जहां भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर जापान के कप्तान केंडल फ्लेमिंग के साथ पिच पर नजर आएंगे.

कहां होगा भारत-जापान का मैच

भारत और जापान के बीच 22 सिंतबर को होने वाला मैच जापान में ही खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच ये फ्रेंडली मैच जापान के सानो, कांटो स्थिति सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. यहां पर भारत के बल्लेबाज संजू और अभिषेक तूफानी पारी खेलना चाहेंगे. वहीं गेंदबाज अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई विकेटों की झड़ी लगाना चाहेंगे.

किस चैलन पर होगा इस मैच का प्रसारण

भारत और जापान के बीच होने वाले इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड ऐप पर फैंस को देखने के लिए मिलेगी. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला एकतरफा होने की उम्मीद है क्योंकि भारतीय टीम वर्ल्ड की नंबर-1 टीम हैं. वहीं जापान टॉप 15 टीमों में भी शामिल नहीं है.

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका?

इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल होगा कि क्या वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा. इसका जवाब तो सिर्फ भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच के पास होगा. जो मैच के समय ही पता चलेगा. लेकिन बात की जाए उनके खेलने की तो उनको मौका मिलना मुश्किल है. क्योंकि टीम में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बतौर ओपनर शामिल हैं. संजू ने पिछली सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ 2 अर्धशतक लगाए वहीं अभिषेक के बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है. ऐसे में इन दोनों में से किसी को बाहर कर वैभव को मौका देना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा हैं.

भारत और जापान का स्क्वाड

भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी.

जापान: केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रेओ सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वातारू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा, लाचलन यामामोटो-लेक, त्सुयोशी ताकाडा, चार्ली हारा-हिंज़े, शोमा स्लेटर, जेक कुसुदा-नैर्न.

ये भी पढ़ें : ‘भारत में शेर और विदेश में बिल्ली…’ वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ऐसा क्या बोल गए दिग्गज, बयान हो रहा जमकर वायरल

कितने बजे से कल श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया खेलेगी मैच, जानिए क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button