खबर शहर , यूपी: मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की बायोग्राफी, 45 मिनट में दिखेगा संघर्ष का सफर; फिल्म का हुआ विमोचन – INA

आगरा के  माथुर वैश्य सभागार में रविवार को प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के जीवन पर बनी 45 मिनट की बायोग्राफी फिल्म का विमोचन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और योगेंद्र उपाध्याय ने किया।

रंजीत सामा के निर्देशन में बनी फिल्म में उपाध्याय के छात्र जीवन, आरएसएस के प्रति समर्पण और जनसेवा को दिखाया गया है। योगेंद्र उपाध्याय ने इसे हर कार्यकर्ता के संघर्ष की कहानी बताया। वहीं बेबी रानी मौर्य ने उनके जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत कहा।

इस दाैरान महंत निर्मल गिरी, महंत गोपी गुरु, दीपक खरे, रूबी सहगल, आलौकिक उपाध्याय, विपिन करीरा, रमन साहनी भी रहे। 

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button