Sport : Explainer: IIT कानपुर से डिग्री, एक्सेंचर में जॉब… अब जापान से खेल रहे इंटरनेशनल क्रिकेट, जानें बिहार के लाल अभिषेक आनंद की कहानी #INA

Abhishek Anand Japan Cricket: बिहारी कहां नहीं हैं भाई! यह शब्द उस क्रिकेटर का है, जो जापान की नेशनल टीम के लिए तो खेलता है, लेकिन वो बिहार का है. हम बात कर रहे हैं अभिषेक आनंद की, जो अब जापान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं. अभिषेक आनंद का सफर किसी फिल्मी कहानी जैसा रोमांचक और अविश्वसनीय है. बिहार की मिट्टी से निकलकर, देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान IIT कानपुर से डिग्री हासिल करने और फिर जापान में एक मल्टीनेशनल कंपनी की कॉरपोरेट नौकरी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट के मैदान पर तिरंगे का मान बढ़ाने वाले अभिषेक आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं. भारत और जापान के बीच होने वाले ऐतिहासिक टी20 मुकाबले से ठीक पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुस्कुराते हुए कहते हैं, “अंडरएस्टिमेट कर रहे हैं, बिहारी कहां नहीं है भाई!” आइए इस आर्टिकल में अभिषेक आनंद के अब तक के शानदार और अनोखे सफर के बारे में जानते हैं. 

कौन हैं जापान के लिए क्रिकेट खेलने वाले अभिषेक आनंद? 

बिहार के रोहतास के एक मिडिल क्लास परिवार में जन्मे अभिषेक आनंद बचपन से ही पढ़ाई में टॉपर थे, लेकिन क्रिकेट का जुनून भी उनके सिर चढ़कर बोलता था. गलियों से क्रिकेट की शुरुआत करने वाले अभिषेक ने अपनी कड़ी मेहनत से देश की सबसे मुश्किल परीक्षा पास की और IIT कानपुर में एडमिशन लिया. IIT कानपुर से साल 2022 में केमिस्ट्री में BS-MS की डिग्री लेने के साथ ही उन्होंने कॉलेज की क्रिकेट टीम की कप्तानी भी संभाली. दिलचस्प बात यह है कि कॉलेज के कैंपस प्लेसमेंट के दौरान जब उनसे करियर प्लान पूछा गया, तो उन्होंने कहा था, “मैं जापान जाकर क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहता हूं. उनका यही अनोखा सपना आज हकीकत बन चुका है. 

कॉरपोरेट नौकरी के लिए जापान का रुख और ‘एक्सेंचर’ में एंट्री

साल 2022 में IIT की पढ़ाई पूरी करते ही अभिषेक आनंद का सिलेक्शन कैंपस प्लेसमेंट के जरिए एक्सेंचर (Accenture) कंपनी में हो गया. नौकरी के सिलसिले में उन्हें जापान की राजधानी टोक्यो शिफ्ट होना पड़ा. किसी भी आम लड़के के लिए सात समंदर पार एक नए देश में जाना, वहां की भाषा-संस्कृति को सीखना और कॉरपोरेट की 9 से 5 की थका देने वाली जॉब संभालना ही बहुत बड़ी बात होती है. लेकिन अभिषेक का क्रिकेट जुनून था, उन्हें जापान क्रिकेट तक खिंच ले गया.

क्लब क्रिकेट से इंटरनेशनल टीम तक का सफर

टोक्यो पहुंचते ही अभिषेक ने ‘टोक्यो फाल्कन्स क्रिकेट क्लब’ से जुड़ गए. जहां लोग वीकेंड पर आराम करते हैं, वहीं अभिषेक मैदान पर पसीना बहाते थे. जापान के क्लब क्रिकेट में उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजी से धमाल मचा दिया. एक लोकल मैच में उन्होंने महज 36 गेंदों पर 57 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसने जापानी सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा. अपनी इसी दमदार परफॉर्मेंस के दम पर, जापान आने के सिर्फ तीन साल के अंदर उन्होंने नेशनल टीम में अपनी जगह पक्की कर ली. 

अभिषेक आनंद का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर और आंकड़े

28 साल के ऑलराउंडर अभिषेक आनंद ने 9 मई 2025 को कुक आइलैंड्स के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, जिसके बाद से वे जापानी टीम के एक अहम और रेगुलर खिलाड़ी बन चुके हैं. उन्होंने अब तक खेले 18 टी20 मैचों में 275 रन बनाए हैं, जिसमें 55 रनों का उनका बेस्ट स्कोर और एक शानदार अर्धशतक भी शामिल है, जबकि गेंदबाजी में उनके नाम 1 विकेट दर्ज है. अभिषेक ने हाल ही में थाईलैंड में खेली गई क्वाड्रेंगुलर टी20 सीरीज और ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप सब-रीजनल क्वालिफायर में भी जापानी जर्सी पहनकर अपनी टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया है. 

सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहे हैं अभिषेक?

भारत और जापान के बीच 22 सितंबर 2026 को खेले जा रहे ऐतिहासिक क्रिकेट मैच से ठीक पहले सोशल मीडिया पर अभिषेक आनंद का एक वीडियो जंगल की आग की तरह फैल गया. वीडियो में जब एक रिपोर्टर ने उनसे उनके बैकग्राउंड को लेकर सवाल किया, तो अभिषेक ने बड़े ही देसी और बेबाक अंदाज में जवाब दिया, “अंडरएस्टिमेट कर रहे हैं, बिहारी कहां नहीं है भाई!

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक मैच और अभिषेक का नजरिया

22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाला भारत बनाम जापान मैच दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं सालगिरह के जश्न का एक हिस्सा है. हालांकि, जापानी क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी किए गए 15 खिलाड़ियों के आधिकारिक स्क्वाड में अभिषेक आनंद का नाम शामिल नहीं है. इस वजह से क्रिकेट फैंस उन्हें मैदान पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया के खिलाफ खेलते हुए नहीं देख पाएंगे. 

भले ही अभिषेक इस मैच को नहीं खेल रहे हों, लेकिन वे मैदान पर डगआउट में अपनी टीम के साथ रहकर दोनों देशों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आएंगे. इस पर बात करते हुए अभिषेक ने कहा, “भले ही मैं 15 सदस्यीय स्क्वाड या प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हूं, लेकिन मैं टीम के साथ ही रहूंगा. चूंकि मैं भारत का रहने वाला हूं और जापान मेरी कर्मभूमि है, इसलिए मैं दोनों देशों को सपोर्ट करूंगा और बस एक धमाकेदार मैच की उम्मीद कर रहा हूं.” अभिषेक का यह सफर साफ दिखाता है कि अगर दिल में अपने सपनों को पूरा करने का सच्चा जुनून हो, तो कोई भी बंदिश या कॉरपोरेट जॉब आपको आपकी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती. 

अभिषेक आनंद ने भारतीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ भी की है. उन्होंने कहा, “उनका (वैभव) क्रेज पूरी तरह से एक अलग ही लेवल पर है. उन्होंने दुनिया भर में जिस तरह का असर छोड़ा है, ऐसा कोई भी नहीं है जो उनके बारे में न जानता हो या उनसे मिलना न चाहता हो. इस समय पूरी दुनिया में हर कोई उनका दीवाना हो चुका है, यहां तक कि जापान की टीम के खिलाड़ी भी उनके मुरीद हैं.”

यह भी पढ़ें: IND vs WI : कौन से 4 प्लेयर होंगे प्लेइंग इलेवन से बाहर, जानिए गिल और गंभीर वेस्टइंडीज के खिलाफ किन 11 खिलाड़ियों को देंगे चांस

Explainer: IIT कानपुर से डिग्री, एक्सेंचर में जॉब… अब जापान से खेल रहे इंटरनेशनल क्रिकेट, जानें बिहार के लाल अभिषेक आनंद की कहानी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button