Sports- वार्म-अप में हुआ दर्दनाक हादसा: पिच रोलर की चपेट में आए इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर; खौफनाक वीडियो कैमरे में कैद -#INA

इंग्लैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एंड्रोस टाउनसेंड थाई लीग-1 के एक मुकाबले से पहले बेहद अजीब हादसे का शिकार हो गए। पीटी प्रचुआप के लिए खेलने वाले टाउनसेंड वार्म-अप के दौरान पिच रोलर की चपेट में आ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। टाउनसेंड शनिवार रात पट्टानी के खिलाफ मुकाबले की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वह एक एरियल बैकहील करने की कोशिश में उछले और नीचे उतरते समय पिच रोलर के रास्ते में आ गए। बताया गया कि उसी समय वाहन का ड्राइवर दूसरी ओर देखने लगा था।


Credit By Amar Ujala

Back to top button