UP News: UP: जलती चिता पर मांस पका रहे थे 3 लोग, मृतक के बेटे ने देखा तो उड़ गए होश; विरोध किया तो दी धमकी – INA

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में श्मशान घाट से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन लोगों पर जलती चिता पर मांस पकाने का आरोप लगा है. मृतक के बेटे ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव का है. गांव के रहने वाले 60 वर्षीय छोटेलाल की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी. इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने मिलकर उनका अंतिम संस्कार किया. मृतक के बेटे वीरपाल ने चिता को मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार के बाद परिवार और रिश्तेदार वापस गांव लौट आए. कुछ देर बाद वीरपाल को लगा कि चिता की स्थिति देखने के लिए दोबारा श्मशान घाट जाना चाहिए. इसके बाद वह वहां पहुंचा.

जलती चिता पर रखा था मांस से भरा बर्तन

वीरपाल जब करीब डेढ़ घंटे बाद श्मशान घाट पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गया. आरोप है कि तीन लोग जलती हुई चिता के पास बैठे थे और चिता की आग पर बर्तन रखकर उसमें मांस पका रहे थे. वीरपाल ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. आरोप है कि तीनों मारपीट पर उतारू हो गए और उसे जान से मारने की धमकी भी दी.

बेटे ने पुलिस से की शिकायत

घटना से परेशान वीरपाल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मामला सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंची. इसके बाद प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान रामचरन, सुरेंद्र और राजेंद्र के रूप में हुई है. तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आरोपियों पर केस दर्ज करने की कार्रवाई

पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है. आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर कार्रवाई होगी. मामले को लेकर पुवायां सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. श्मशान घाट में जलती चिता पर मांस पकाने का यह मामला सामने आने के बाद इलाके में भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

UP: जलती चिता पर मांस पका रहे थे 3 लोग, मृतक के बेटे ने देखा तो उड़ गए होश; विरोध किया तो दी धमकी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button