यूपी – हाईकोर्ट बेंच: आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे वेस्ट यूपी के 22 जिलों के अधिवक्ता, भाजपा नेताओं का किया बहिकार – INA

बार एसोसिएशन ने मंगलवार को नानकचंद सभागार में आमसभा कर कई प्रस्ताव पारित किए। तय किया गया कि हाईकोर्ट बेंच की मांग पूरी न होने के विरोध में बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी 22 जिलों और तहसील के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। साथ ही ‘बेंच नहीं तो वोट नहीं’ के स्लोगन लिखे हुए बैनर को कचहरी परिसर के प्रवेश द्वारों पर लगाकर भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों का प्रवेश निषेध किया जाएगा।



 


Credit By Amar Ujala

Back to top button