Technology, एंथ्रोपिक ने लॉन्च किया क्लॉड ओपस 5.5: अब 40 फीसदी कम खर्च पर फैबल 5.1 जैसा काम, किस प्लेटफॉर्म पर मिलेगा? – Anthropic Claude Opus New Version Launch Performance Comparable To Fable Cost 40 Pc Low Where Is It Available — INA

सार
एंथ्रोपिक ने क्लॉड ओपस 5.5 लॉन्च कर दिया है। अब 40% कम खर्च पर फैबल 5.1 जैसा काम मिलेगा। नया वर्जन अमेजन वेब सर्विस, गूगल क्लॉड और माइक्रोसॉफ्ट एज्योर जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में लगातार अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करा रही कंपनी एंथ्रोपिक ने क्लॉड ओपस 5.5 नाम का एक नया एआई मॉडल लॉन्च किया। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल उसके टॉप-लेवल फैबल 5.1 जैसा काम करता है लेकिन इसे चलाने का खर्च पिछले मॉडल के मुकाबले 40 प्रतिशत कम है।
सुरक्षा उपायों पर कंपनी ने क्या कहा?
मंगलवार को लॉन्चिंग के बाद एंथ्रोपिक ने बताया कि लॉन्च से पहले ओपस 5.5 का परीक्षण स्वतंत्र एआई सुरक्षा शोध समूह फ्रंटियर डिजाइन और एमईटीआर ने किया था। इसमें वे सुरक्षा उपाय भी शामिल हैं जो पहले सिर्फ कंपनी के सबसे पावरफुल सिस्टम्स के लिए ही रखे गए थे।
किस प्लेटफॉर्म पर मिलेगी सुविधाएं
एंथ्रोपिक के अनुसार, ओपस 5.5 ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट बेंचमार्क में अपने प्रतिस्पर्धी ओपनएआई के जीपीटी-5.6 सोल से बेहतर स्कोर किया, जबकि इसे चलाने का खर्च लगभग एक-तिहाई ही है। ओपस 5.5 की कीमत प्रति 10 लाख इनपुट टोकन के लिए 4 डॉलर और प्रति 10 लाख आउटपुट टोकन के लिए 20 डॉलर है जो ओपस 5 से 20 प्रतिशत कम है। यह मॉडल अमेजन वेब सर्विस, गूगल क्लॉड और माइक्रोसॉफ्ट एज्योर जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
सीईओ अमोदेई जता चुके हैं सुरक्षा को लेकर चिंता
कंपनी ने यह मॉडल ऐसे समय में लॉन्च किया है जब एआई से जुड़े जोखिमों पर बहस चल रही है। इस महीने की शुरुआत में सीईओ डारियो अमोदेई ने ग्लोबल एआई कम्युनिटी से अपील की थी कि वे सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए नई क्षमताएं लाने की रफ्तार धीमी करें।