Sport : होम क्राउड, होम ग्राउंड और ODI वर्ल्ड कप का सपना! 2027 में अपने ही घर पर इतिहास रचने के लिए बेताब हैं डेविड मिलर #INA

2027 ODI World Cup: साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वनडे मैचों से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि उनका सबसे बड़ा सपना और लक्ष्य अपनी टीम को पहला वर्ल्ड कप खिताब जिताना है. उन्होंने कहा यह किसी सपने के सच होने जैसा होगा. टूर्नामेंट में खेलने वाला हर खिलाड़ी और हर टीम सिर्फ वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतना चाहती है. बता दें कि यह मिलर का चौथा वर्ल्ड कप होगा, और वे इसे जीतने के लिए पूरी जान लगाने की सोच के साथ मैदान पर उतर रहे हैं.
2027 वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग को लेकर क्या बोले डेविड मिलर
डेविड मिलर ने बताया कि अपने चौथे वर्ल्ड कप में उतरने से पहले उनकी और टीम की क्या प्लानिंग है. मिलर ने कहा, “वर्ल्ड कप जीतने के लिए हमें हर चीज को सही दिशा में ले जाना होगा. टीम के सभी खिलाड़ियों को आपस में मिलकर काम करना होगा कि हमें आगे कहां पहुंचना है और किस अंदाज में क्रिकेट खेलना है. ये सभी छोटी-छोटी बातें बहुत मायने रखती हैं.हमने पिछले कुछ सालों में बेहतरीन क्रिकेट खेला है. यह सच है कि हमने अब तक वर्ल्ड कप नहीं जीता है, लेकिन हम कई बार ट्रॉफी जीतने के बेहद करीब पहुंचे हैं.
टीम को सिर्फ अपनी रणनीति पर देना चाहिए टीम – डेविड मिलर
साउथ अफ्रीका की टीम 2015 और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में बहुत करीब आकर हारी थी. इस पर मिलर का मानना है कि टीम को खुद पर जीत का फालतू दबाव नहीं बनाना चाहिए. इसके बजाय, उन्हें सिर्फ अपने खेल और सही रणनीति पर ध्यान देने की जरूरत है.
मिलर ने कहा, “जब आप किसी चीज को पाने के लिए जरूरत से ज्यादा जोर लगाते हैं, तो अक्सर गलतियां हो जाती हैं. आप घबरा जाते हैं और दबाव में सही से सोच नहीं पाते. इसलिए हमारा पूरा ध्यान इस बात पर है कि हम खेल को सहज और स्वाभाविक रखें. हम बस अपनी तैयारी पक्की रखना चाहते हैं और मैदान पर अपना बेस्ट देना चाहते हैं. अगर हम बिना किसी फालतू दबाव के अपनी असली काबिलियत के दम पर खेले, तो हमारा टैलेंट किसी भी विरोधी टीम से बेहतर साबित होगा. ‘खेल को सिंपल रखना’ एक पुरानी और घिसी-पिटी बात लग सकती है, लेकिन सच यही है कि बड़ी कामयाबी पाने का इकलौता रास्ता यही है.”
Proteas batter David Miller adopts step-by-step approach looking ahead . #CWC27 🙌https://t.co/XGnwAMjRSv
— ICC (@ICC) September 22, 2026
अपने घरेलू मैदान पर ODI वर्ल्ड कप खेलने के लिए उत्साहित हैं मिलर
2027 वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा, लेकिन ज्यादातर मैच साउथ अफ्रीका में होंगे. यानी डेविड मिलर अपने घर पर वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाले हैं. इसे लेकर मिलर ने कहा, “वर्ल्ड कप का हिस्सा होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है, लेकिन अपने ही देश में, अपने ही फैंस के सामने वर्ल्ड कप खेलना तो बेहद खास एहसास होगा. यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. हालांकि, वहां तक पहुंचने के लिए अभी मुझे काफी मेहनत करनी होगी. कुछ द्विपक्षीय सीरीज खेलनी हैं और टूर्नामेंट में अभी एक साल से थोड़ा ज्यादा का समय बचा है. टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए मुझे खुद को साबित करना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी.”
37 साल के डेविड मिलर साउथ अफ्रीकी टीम के सबसे अनुभवी और भरोसेमंद खिलाड़ी हैं. उन्हें 178 वनडे मैचों का एक लंबा और शानदार अनुभव है. खास बात यह है कि इसमें से 28 मैच उन्होंने अकेले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले हैं. ऐसे में इस वनडे सीरीज में मिलर का यह अनुभव कंगारू टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका के बहुत काम आने वाला है.
यह भी पढ़ें: क्या सच में वाइड थी वो गेंद? भारत-जापान मैच के आखिरी ओवर का वो ड्रामा, जिसने पलट दी पूरी बाजी
होम क्राउड, होम ग्राउंड और ODI वर्ल्ड कप का सपना! 2027 में अपने ही घर पर इतिहास रचने के लिए बेताब हैं डेविड मिलर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,