Sports- एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष सेपकटकरा टीम को मिली निराशा, ग्रुप बी में जीते; पर सेमीफाइनल में नहीं बना पाए जगह -#INA

भारत की पुरुष सेपकटकरा टीम रेगु स्पर्धा के ग्रुप बी के अपने अंतिम मैच में फिलीपींस पर 2-1 से जीत हासिल करने के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रही। रेगु स्पर्धा में तीन खिलाड़ी भाग लेते हैं। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जीवंत रखने के लिए 3-0 से जीत की जरूरत थी, इसलिए 2-1 की जीत पर्याप्त नहीं थी। भारत, जापान और फिलीपींस ने तीन-तीन जीत हासिल कीं, जिसके बाद जापान टाईब्रेक से . बढ़ गया।




क्लीन स्वीप से दूर रह गया भारत


भारत फिलीपींस के खिलाफ पहले दो रेगु 2-0 (15-7, 15-10) और 2-1 (15-9, 10-15, 15-8) से जीतकर क्लीन स्वीप से सिर्फ एक जीत दूर रह गया, लेकिन तीसरा रेगु 0-2 (15-17, 11-15) से हार गया। इससे पहले भारत को जापान से 1-2 और मलयेशिया से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि जापान को मलयेशिया से 0-3 और फिलीपींस से 1-2 से हार मिली थी। मलयेशिया सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम थी। सेपकटकरा के पुरुष टीम रेगू स्पर्धा में सेमीफाइनल में जगह बनाने से पदक पक्का हो जाता है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button