यूपी – बरेली: आधार केंद्रों पर अव्यवस्था, बच्चों के साथ घंटों लाइन में लग रहीं महिलाएं – INA

बरेली के डाकघरों में आधार सेवा केंद्र पर अव्यवस्थाओं का आलम है। यहां पर आधार बनवाने और अपडेट कराने आए लोगों को सात से आठ घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच सुबह आठ बजे से ही काउंटर के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं। मंगलवार को तमाम महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर भीषण गर्मी से बेहाल नजर आईं। कई लोगों ने केंद्र पर तैनात कर्मचारियों से शिकायत भी दर्ज कराईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

श्यामगंज स्थित डाकघर में आधार केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में लोग आधार में संशोधन कराने के लिए आए थे। जानकारी करने पर बताया कि सुबह 8 बजे से ही केंद्र के बाहर लाइन में लग गए, लेकिन दोपहर के 12 बजे तक भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं प्रधान डाकघर में तो स्थिति और भी चिंताजनक नजर आई। यहां आधार सेवा केंद्र खुलने से पहले ही लोग पहुंच गए। केंद्र के बाहर लाइनें लगाकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

नया केंद्र खुलने के बाद भी नहीं कम हुआ दबाव 

नया आधार केंद्र बनने से नहीं सुधरेहालात करीब तीन माह पहले राजेंद्र नगर में नया आधार केंद्र भी शुरू हो गया है। इस केंद्र के आरंभ होते ही रोजाना सैकड़ों लोगों की भीड़ यहां आधार संबंधी कार्य कराने के लिए जुट रही है। इस केंद्र के खुलने से डाकघरों में लोगों का दबाव कम होने की संभावना थी, लेकिन केंद्र खुलने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है 


Credit By Amar Ujala

Back to top button