Sport : हार के बावजूद इंडिया को मिला मेडल, एशियन गेम्स 2026 में भारत की बैडमिंटन टीम ने कांस्य पदक पर किया कब्जा #INA

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में चीन से हारने के बाद भी भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने देश को एक और मेडल दिला दिया है. भारत को 20वें एशियन 2026 में बैडमिंटन ने कांस्य पदक दिलाया है. इंडियन मेंस टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में चीन से 1-3 से हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. इंडिया का चीन से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा है. भारत चीन के सामने सिर्फ 1 मैच जीत पाया और 3 मैच में उसे हार मिली. इसके बाद भी टीम को ब्रॉन्ज मेडल मिल गया है.
भारत को चीन ने 1-3 से हराया
लक्ष्य सेन को शि यू की से 16-21, 18-21 से हार मिली. वहीं सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी ने लियांग वेई केंग/वांग चांग को 21-11, 22-20 से हराया. इसके बाद आयुष शेट्टी को ली शि फेंग से 19-21, 13-21 से हार मिली. अंत में हरिहरन अम्साकारुनन/एमआर अर्जुन को हे जी टिंग/लियू यी ने 16-21, 21-17, 9-21 से हराकर भारत के फाइनल पहुंचने का और गोल्ड मेडल जीतने का सपना तोड़ दिया.
A medal earned together. 🇮🇳🥉
India’s men’s badminton team finished the team event with a bronze medal at #AichiNagoya2026 after going down 1-3 against China.
The individual matches will start on September 25. 🏸 pic.twitter.com/fLUgqTU3zR
— Olympic Khel ™ (@OlympicKhel) September 23, 2026
हार के बाद भी भारत को मिला मेडल
आपको बता दें कि, बैडमिंटन में 4 मेडल दिए जाते हैं, जिसमें दो ब्रॉन्ज मेडल होते हैं, सेमीफाइनल हारने वाले दोनों टीमों को ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है, जबकि फाइनल जीतने वाली टीम गोल्ड और हारने वाली टीम सिल्वर मेडल जीत जाती है.
INDIAN MEN’S BADMINTON TEAM WINS BRONZE MEDAL AT ASIAN GAMES 🥉
– Lost 1-3 . China 🇨🇳 in the Semi Finals!
WELL PLAYED BOYS! 🇮🇳👏 pic.twitter.com/40UV11LkkB
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 23, 2026
भारत के लिए लक्ष्य सेन से जीत की उम्मीद थी लेकिन उनको भी हार मिली. टीम के लिए सिर्फ सात्विक रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टीको जीत मिली. इन अलावा भारत की पूरी टीम को हार मिली और टीम इंडिया गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई.
आज भारत को मिले 5 मेडल
आज शूटिंग वूमेंस स्कीट टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. इस टीम में परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान शामिल हैं. वहीं शूटिंग मेंस स्कीट टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है, जिसमें अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान शामिल हैं. सॉफ्ट टेनिस मेंस सिंगल्स में जय मीणा ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. वहीं वेटलिफ्टिंग वूमेंस 49 किग्रा केटगरी में मीराबाई चानू ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता. अंत में टीम इंडिया की बैडमिंटन मेंस टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया.
ये भी पढ़ें : मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को सिल्वर मेडल, एशियन गेम्स 2026 की चैंपियन बनने से चूकीं
हार के बावजूद इंडिया को मिला मेडल, एशियन गेम्स 2026 में भारत की बैडमिंटन टीम ने कांस्य पदक पर किया कब्जा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,