Sports- कौन हैं जय मीणा?: क्रिकेटर बनने की थी चाहत, फिर सॉफ्ट टेनिस के खेल में लगा मन, अब भारत को दिलाया कांस्य पदक -#INA

एशियन गेम्स 2026 में जय मीणा ने इतिहास रच दिया है। बुधवार को पुरुषों के एकल सेमीफाइनल में पहुंचकर उन्होंने सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए एशियन गेम्स का पहला मेडल पक्का कर दिया। पुरुष एकल सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा को चोट के कारण सेमीफाइनल मुकाबले से हटना पड़ा। इसके साथ ही उनका स्वर्ण पदक जीतने का सफर थम गया और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। हालांकि, जय ने इतिहास रच दिया है। एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस में भारत का यह पहला पदक है। क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ ही मीणा का कम से कम कांस्य पदक तय हो गया था। सॉफ्ट टेनिस में मीणा का सफर लगभग संयोग से शुरू हुआ। उन्हें क्रिकेट में ज्यादा दिलचस्पी थी और शुरू में वह क्रिकेटर बनना चाहते थे।