Sport : गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी पर क्यों लिया ये बड़ा फैसला? संजू, गिल, रोहित और विराट को लेकर भी खुले कई राज #INA

Gautam Gambhir : भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं. गंभीर कभी टीम इंडिया को मिलने वाली लगातार हार के लिए सुर्खियों में आ जाते हैं, तो कभी वो प्लेइंग-11 में किए जाने वाले हैरतअंगेज बदलावों के लिए चर्चाओं में शामिल रहते हैं. गौतम गंभीर को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मुंह की खानी पड़ी थी. इसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी. आईपीएल 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था. 

वैभव उन दिनों शानदार फॉर्म में थे और उनके टीम इंडिया के लिए खेलने की उम्मीद सभी आयरलैंड दौरे पर लगाए बैठे थे, लेकिन गौतम गंभीर ने आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों में उन्हें मौका नहीं दिया. इग्लैंड के खिलाफ भी पहले वनडे में उन्हें प्लेइंग-11 में स्थान नहीं मिला. फिर भारी दवाब के बाद उन्हें दूसरे टी20 मैचों में डेब्यू करने का मौका मिला. इस 15 साल के बल्लेबाज ने वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में जिम्बाब्वे सीरीज में धमाल मचाया और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था. 

जिम्बाब्वे सीरीज से संजू सैमसन बाहर थे. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में जैसे गौतम गंभीर वापस आए उन्होंने पिछली सीरीज से सबसे बेस्ट बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को बाहर कर दिया और अफगानिस्तान के खिलाफ संजू सैमसन को मौका दिया. संजू शुरुआती दो मैचों में फेल हुए फिर तीसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. तब से वैभव टीम की प्लेइंग-11 से बाहर हैं. वैभव के फैंस उनके खेलने की उम्मीद कर रहे हैं.

अब गौतम गंभीर ने जियोस्टार के साथ बात करते हुए वैभव और संजू के इस फैसले की वजह बताई है. वहीं उन्होंने भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली सीरीज से पहले कप्तान शुभमन गिल के बारे में भी खुलकर बात की है. इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में भी बड़ी बात बोली है. 

वैभव सूर्यवंशी को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा

गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को हटाकर वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड सीरीज में खिलाने के फैसले पर कहा कि, ‘मेरे दो साल के सफर में ये इकलौती रात थी जब मैं सो नहीं पाया. मैंने ये बात संजू को भी बताई थी’. गंभीर ने आगे कहा कि, ‘वैभव शानदार फॉर्म में थे और भारत को सीरीज जीतनी थी. इसी वजह से सैमसन की जगह वैभव को खिलाने का फैसला लिया गया. मैंने संजू से बहुत ईमानदारी से बात की थी. मैंने उनसे कहा था कि, वैभव शानदार फॉर्म में हैं. हमें टॉप ऑर्डर में रन बनाने वाला खिलाड़ी चाहिए. संजू ने इस फैसले को समझा और इसे अच्छे तरीके से लिया था. यह बातचीत सिर्फ मेरे और संजू के बीच हुई थी’.

गौतम गंभीर ने शुभमन गिल को लेकर बोली बड़ी बात 

गौतम गंभीर ने कहा कि, ‘वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल बहुत खुशकिस्मत हैं कि उन्हें मैदान पर और मैदान के बाहर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी मदद करते हैं. इंडियन क्रिकेट में किसी को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना हमेशा मुश्किल होता है, लेकिन जब आपको एक युवा कप्तान के तौर पर ऐसा करना पड़ता है, तो शायद किसी भी कोच और कप्तान के लिए यह सबसे मुश्किल काम होता है. अब तक उन्होंने ऐसा किया है. वो असल में सभी उम्मीदों पर खरा उतरे है’.

रोहित शर्मा के साथ रिश्ते पर गंभीर का बड़ा बयान

गौतम गंभीर ने कहा कि, ‘रोहित और मेरा रिश्ता सिर्फ कैप्टन और कोच का नहीं था, जब रोहित टीम में आए मैं उस समय सीनियर प्लेयर था, इसलिए रोहित और मेरा रिश्ता तब से है. रोहित मुझे तब से जानते हैं, इसलिए अक्सर जब आप साथ खेलते हैं, तो चीजें बहुत आसान हो जाती हैं और असल में वो मेरी सोच जानते हैं. मैं उनकी सोच जानता हूं क्योंकि कल मेरी कुछ और सोच हो सकती है, कैप्टन की कुछ और सोच हो सकती है, लेकिन आखिर में, जो भी टीम के सबसे अच्छे हित में हो वही आखिरी फैसला है. तो उससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता और इसीलिए मैंने कहा कि जिन चार कैप्टन के साथ मैंने काम किया है, उनके साथ मेरा यही अनुभव रहा है कि सबका फोकस इंडियन क्रिकेट रहा है’.

इंडियन क्रिकेट को लेकर गौतम गंभीर ने बोली बड़ी बात 

गौतम गंभीर ने कहा कि, ‘मेरा मानना ​​है कि एक मजबूत टेस्ट क्रिकेट वाला देश एक मजबूत क्रिकेट वाला देश होता है. इसका उल्टा नहीं होता. मैंने कभी नहीं माना कि एक मजबूत टी20 क्रिकेट वाला देश एक मजबूत क्रिकेट वाला देश होता है. इसलिए रेड बॉल अभी भी हमारी प्रायोरिटी है’.

गौतम गंभीर ने आगे कहा कि, ‘इन लोगों को दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने में 17 साल नहीं लगे. इन लोगों को तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सिर्फ 17 महीने लगे. अचानक एक खराब सीरीज या यहां-वहां तीन खराब गेम उन्हें बुरा खिलाड़ी नहीं बनाते या हमें बुरी टीम नहीं बनाते हैं. इसलिए हमारे लिए यह कंटिन्यूटी बनाए रखना बहुत जरूरी था’.

भारतीय क्रिकेट टीम 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज अपने घर पर खेलने वाली है. इस सीरीज में हेड कोच गौमत गंभीर के साथ शुभमन गिल कप्तानी करेंगे. वहीं टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी भी खेलते हुए दिखाई देंगे. 28 सितंबर से टीम इंडिया एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी, जहां श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे और वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन भी इस टीम का हिस्सा होंगे. 

ये भी पढ़ें : रोहित शर्मा और विराट कोहली के निशाने पर होंगे 5 बड़े रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ इतने रन बनाते ही सचिन को छोड़ देंगे पीछे

गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी पर क्यों लिया ये बड़ा फैसला? संजू, गिल, रोहित और विराट को लेकर भी खुले कई राज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button