यूपी – मां की मौत का सदमा: 13 साल के मासूम ने सिर पर रखी पिस्टल, फिर इस तरह दी जान; कांप गए घरवाले – INA


मथुरा के विश्व लक्ष्मीनगर कॉलोनी में ननिहाल में रह रहे राजवंश सिंह चौधरी (13) ने बुधवार तड़के कनपटी पर पिस्टल से गोली मार ली। गोली की आवाज से जागे परिजन की चीख खून से लथपथ तड़पते किशोर को देखकर निकल गई। चीखपुकार पर पड़ोसी एकत्रित हो गए और घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से देसी पिस्टल को बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।