UP News: बिहार के बाद अब UP में युवती से बदसुलूकी… घर छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठाया, चिल्लाई तो छोड़कर भागे आरोपी – INA

Deoria Crime News: बिहार के जमुई और समस्तीपुर में युवती से छेड़छाड़ और अभद्रता की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. अब यूपी के देवरिया जिले में भी एक युवती से बदसुलूकी का मामला सामने आया है, जहां घर छोड़ने के बहाने आरोपियों ने युवती को गाड़ी में बैठाया. फिर युवती के चिल्लाने पर उसको छोड़कर भाग गए.

जानकारी के मुताबिक, युवती अपने दोस्त अभिषेक यादव के साथ सलेमपुर से देवरिया आ रही थी. सोनूघाट चौराहे पर अभिषेक उसे छोड़कर वापस सलेमपुर चला गया. युवती अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी. उसी दौरान उसका पूर्व परिचित विकास यादव वहां पहुंचा और घर छोड़ने की बात कहकर उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया. आरोप है कि घर ले जाने के बजाय कहीं और ले जाने की आशंका पर युवती ने इसका विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद विकास यादव और उसके साथी युवती को गाड़ी में छोड़कर मौके से फरार हो गए.

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने क्या बताया?

इस घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर युवती को थाने ले आई. इसके बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को भी सूचना दी. इस मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि एक युवती अपने दोस्त अभिषेक यादव के साथ सलेमपुर से अपने घर देवरिया आ रही थी. अभिषेक यादव उसको सोनूघाट छोड़कर सलेमपुर वापस चला गया.

संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि युवती अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी. तभी विकास यादव जो युवती का पूर्व परीचित है घर छोड़ने के लिए गाड़ी में बिठाकर ले जाने लगा, लेकिन घर छोड़ने की बजाय कहीं और ले जाने की आशंका पर युवती ने विरोध किया तथा चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद युवती को गाड़ी में छोड़कर विकास यादव व उसके साथी भाग गये.

मामले में की जा रही है कार्रवाई

कोतवाली पुलिस सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में लिया और युवती को थाने लाई. साथ ही उसके परिजनों को सूचित किया गया. थाना कोतवाली पर में युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना कोतवाली, एसओजी व सर्विलांस की टीमें लगाई गई हैं.

ये भी पढ़ें: आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया मुरादाबाद एनकाउंटर में 13 मामलों का आरोपी इकरार गिरफ्तार

बिहार के बाद अब UP में युवती से बदसुलूकी… घर छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठाया, चिल्लाई तो छोड़कर भागे आरोपी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button