खबर शहर , Agra News: एमबीबीएस और बीडीएस की परीक्षाएं 5 अक्तूबर से – INA

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस और बीडीएस की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीडीएस चतुर्थ प्रोफेशनल की मुख्य/सप्लीमेंट्री परीक्षा और एमबीबीएस द्वितीय प्रोफेशनल व फाइनल प्रोफेशनल पार्ट-1 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 5 अक्तूबर से शुरू होंगी। एमबीबीएस की 16 अक्तूबर व बीडीएस पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 21 अक्टूबर तक चलेंगी। परीक्षाएं दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आईईटी खंदारी परिसर में होंगी। बीडीएस के विद्यार्थियों में केडी डेंटल कॉलेज, मथुरा और डीजे डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, मोदीनगर के विद्यार्थी भी शामिल होंगे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button