खबर शहर , Agra News: राष्ट्रीय मल्लखंभ चैंपियनशिप में आगरा के चार खिलाड़ी – INA

आगरा। 27 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय राष्ट्रीय मल्लखंभ चैंपियनशिप में आगरा के चार खिलाड़ी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। बालक वर्ग में सौरभ कुमार, शिव कुमार, शिवम चौधरी और निहाल कुशवाह ने प्रदेश की टीम में जगह बनाई है। प्रतियोगिता में देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। चारों खिलाड़ी पिछले दो वर्षों से निशुल्क मल्लखंभ और योगासन का प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय प्रशिक्षक विशाल को उत्तर प्रदेश टीम का प्रबंधक नियुक्त किया गया है। खिलाड़ियों के चयन पर मल्लखंभ संघ के अध्यक्ष कुनाल सिंह, विनोद, मुकेश कुमार, अंकुश प्रताप और दीपक बाबू ने बधाई दी है।