Sport : IND vs WI: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे? जानें ब्रॉडकास्ट और फ्री स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल्स #INA

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होने जा रही है. सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते नजर आएंगे, जिसका इंतजार फैंस को काफी वक्त से था. वहीं इस सीरीज के जरिए टीम इंडिया की अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी. तो चलिए जानते हैं कि भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के मुकाबलों की लाइव ब्रॉडकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे.

कब-कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का वनडे मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला 27 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा. अगर आप इस मैच को टीवी पर देखना चाहते हैं, तो इसका लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं की कमेंट्री के साथ किया जाएगा. इसके अलावा, जिन दर्शकों के पास DD Free Dish का कनेक्शन है, वे डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के इस मुकाबले को बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं.

वहीं अगर आप मैच को अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी फैंस अपनी पसंदीदा भाषा में कमेंट्री चुनकर मैच का पूरा आनंद ले सकते हैं. 

वेस्टइंडीज के सामने शेर हो गई है टीम इंडिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्रिकेट का मुकाबला हमेशा से ही दर्शकों को रोमांचित करता आया है. एक दौर था जब वर्ल्ड क्रिकेट में कैरेबियाई टीम का एकतरफा दबदबा था, लेकिन वक्त के साथ भारतीय टीम ने अपनी ताकत बढ़ाई और आज वह दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शुमार है. वैसे तो वनडे क्रिकेट के पुराने आंकड़े दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर दिखाते हैं, पर हाल के सालों में टीम इंडिया का पलड़ा इतना भारी हो चुका है कि वेस्टइंडीज के लिए उसे मात देना एक बड़ी चुनौती बन गया है. 

भारतीय सरजमीं पर कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?

अगर दोनों टीमों के इतिहास पर नजर डालें, तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 142 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है. इन मुकाबलों में से टीम इंडिया ने 72 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को 64 मैचों में ही जीत मिली है. इनके अलावा 2 मैच टाई रहे हैं और 4 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका. जब बात भारत के घरेलू मैदानों की आती है, तो यहां भी दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है. भारतीय पिचों पर अब तक कुल 61 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 32 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि वेस्टइंडीज ने 28 मैचों में बाजी मारी है. वहीं एक मैच टाई रहा है. 

यह भी पढ़ें:  टीम इंडिया को बड़ा झटका, नई चोट के कारण इंडिया-ए सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, न्यूजीलैंड दौरे पर भी सस्पेंस

IND vs WI: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे? जानें ब्रॉडकास्ट और फ्री स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल्स





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button