दिल्ली में ट्रांसपोर्ट सेक्टर को बड़ा बूस्ट:बुराड़ी में शुरू हुआ अत्याधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, 23 दिनों में दूसरा बड़ा केंद्र लॉन्च- INA NEWS

दिल्ली सरकार ने राजधानी में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज बुराड़ी में अत्याधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का औपचारिक उद्घाटन किया। इस नए और हाई-टेक केंद्र की क्षमता हर साल 90,000 वाहनों की फिटनेस जांच करने की है। मात्र 23 दिनों में शुरू किए गए दो अत्याधुनिक केंद्र सरकार तकनीक के जरिए लोगों को तेज और सुगम प्रशासनिक सेवाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गत 3 सितंबर को तेहखंड में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन शुरू करने के बाद, आज बुराड़ी में भी ऐसा ही सेंटर शुरू कर दिया गया है। इस तरह दिल्ली सरकार ने महज 23 दिनों के भीतर दो आधुनिक टेस्टिंग स्टेशन जनता को समर्पित किए हैं। सड़क सुरक्षा को मिलेगी मजबूती और प्रदूषण पर कसेगी लगाम समारोह के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वाहनों की ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्टिंग होने से पूरी प्रक्रिया बेहद पारदर्शी, सटीक और भ्रष्टाचार-मुक्त होगी। इससे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और दिल्ली में बढ़ते वाहन जनित प्रदूषण पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाने में बड़ी मदद मिलेगी। कार्यक्रम में दिग्गज नेता रहे मौजूद इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद मनोज तिवारी, कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सरकार की इस पहल से वाहन चालकों को भी लंबी लाइनों से मुक्ति मिलेगी और फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button