खबर शहर , Agra News: वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन से शोक – INA

बटेश्वर। बटेश्वर के मजरा गांव रामदयाल की ठार निवासी 88 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक जोरावर सिंह यादव का शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। जोरावर सिंह ने वर्ष 1965 में प्राथमिक विद्यालय बटेश्वर से अपने शिक्षण कार्य की शुरुआत की थी। 30 जून 1999 को कह खजुआपुरा प्राथमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए। शनिवार को उनकी अंतिम यात्रा बटेश्वर मोक्षधाम पहुंची। बड़े पुत्र भगवान दास ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दाैरान रामसिंह आजाद, जसवंत सिंह यादव, रनवीर सिंह वर्मा, महादेव सविता, महासुंदर यादव, पुत्तूलाल चक, डोरीलाल गोस्वामी आदि माैजूद रहे।