Crime- एएसआई की पत्नी से दुष्कर्म: दूधवाले ने पिस्ताैल दिखाकर की वारदात, वीडियो बनाया और जेवरात लूटे -#INA

पंजाब पुलिस के एक एएसआई की पत्नी के साथ सनसनीखेज वारदात हुई है। एक दूधवाले पर पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया और घर से जेवरात लूट लिए।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, यह घटना जून महीने की है। सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच एएसआई की पत्नी घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी निर्मलजीत सिंह जबरन घर में घुस आया। उसने महिला को पिस्तौल के दम पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया। वह जाते समय घर में रखे सोने के जेवर भी लूटकर फरार हो गया।

ब्लैकमेलिंग और पुलिस कार्रवाई

वारदात के बाद आरोपी ने महिला को वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता काफी समय तक चुप रही पर आरोपी लगातार ब्लैकमेल करने लगा। प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई। एएसआई की शिकायत पर सब-इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर की जांच के बाद निर्मलजीत सिंह निम्मा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि का है और उस पर पहले से चोरी के मामले दर्ज हैं, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

Credit By Amar Ujala

Back to top button